बॉलीवुड

पापा सैफ के कंधों पर मस्ती करते एयरपोर्ट पर दिखे तैमूर, यहां मनेगा छोटे नवाब का बर्थडे

बॉलीवुड की दुनिया में जितने फेमस कलाकार होते हैं, उससे कहीं ज्यादा फेमस उनके लाडले होते हैं। जी हां, सैफ और करीना के लाडले तैमूर इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यूं तो तैमूर किसी न किसी वजह से मीडिया की हेडलाइन बनते हैं, लेकिन इस बार तो छोटे नवाब का बर्थडे आने वाला है। अब समझ सकते हैं कि छोटे नवाब जोकि पहले ही बहुत ही ज्यादा फेमस है, ऐसे में उनका बर्थडे आने वाला है, तो भई धमाल तो बनता ही है। बर्थडे की तैयारियां और जश्न तो पहले से ही शुरू हो चुका है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

सैफ और करीना के बेटे तैमूर अब दिन ब दिन बड़े होते जा रहे हैं, ऐसे में उनका कद भी बढ़ रहा है। लोकप्रियता के माने में उनके बारे में हर कोई सबकुछ जानने के लिए बेताब रहता है। हाल ही में याहू ने एक लिस्ट जारी की थी, उसमें तैमूर ने जगह बनाई थी, जिसके बाद से ही उन्हें सुपरस्टार भी कहा जाने लगा। तैमूर की इस लोकप्रियता को देखकर उनकी दादी बहुत ही ज्यादा परेशान रहती है। फिलहाल तैमूर अपना बर्थडे मनाने के लिए सैफ और करीना के साथ अफ्रीका रवाना हो चुके हैं।

पापा के कंधो पर बैठे दिखे तैमूर

एयरपोर्ट पर तैमूर अपने पापा सैफ के कंधो पर बैठ हुए दिखाई दिये। इतना ही नहीं, कंधो के ऊपर बैठने के बाद भी तैमूर काफी सारी शरारते भी कर रहे थे। तैमूर की यह तस्वीर भी उनकी हर तस्वीर की तरह वायरल हो गई। दरअसल, सैफ और करीना तैमूर का बर्थडे मनाने के लिए अफ्रीका गये, जहां पर एयरपोर्ट पर इन्हें स्पॉट किया गया। तैमूर के इस बर्थडे को खास बनाने की तैयारी पिछले कुछ दिनों से ही चल रही है, लेकिन अब अफ्रीका में सेलिब्रेशन होगा। बता दें कि तैमूर का बर्थडे 20 दिसंबर को है।

काम के सिलसिले में अफ्रीका गई है करीना

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करीना को काम के सिलसिले में अफ्रीका जाना पड़ा। इसलिए सैफ और तैमूर भी उनके साथ अफ्रीका चले गये। दरअसल, करीना कपूर के बिना तैमूर का बर्थडे यहां नहीं मनाया जाता और फिर इतना अच्छा सेलिब्रेशन का मौका भला कौन खो सकता है। इसलिए करीना, सैफ और तैमूर अफ्रीका चले। बता दें कि एयरपोर्ट पर तैमूर ब्लू ड्रेस में बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रहे थे। खबरों की माने तो तैमूर सैफ के कंधे पर से ही कभी हाथ हिलाते थे, तो कभी जीभ।

तैमूर डॉल को चर्चा में आए थे

हाल ही में, तैमूर डॉल की वजह से सुर्खियों में छाए थे। जी हां, मार्केट में तैमूर के शक्ल की डॉल मौजदू है, जिसे हर कोई बड़े चांव से खरीद रहा है। हालांकि, इस पर सैफ और करीना भी काफी खुश है, लेकिन सैफ ने बाद में डॉल बनाने वाले से कहा था कि मुझे बता तो देते। इसके बाद तैमूर की डॉल को सैफ ने अपने घर भी मंगवाया। यह डॉल काफी तेज़ी से बिक रहा है।

Back to top button