बॉलीवुड

अब करीना के बेटे तैमूर को अपने साथ घर ले जा सकते हैं आप, बस चुकानी पड़ेगी कीमत

बॉलीवुड की दुनिया में अब स्टार किड्स का जमाना है। जी हां, बॉलीवुड स्टार किड्स अपने पैरेंट्स से ज्यादा पॉपुलर होते हैं। छोटी सी उम्र में स्टार किड्स सुपरस्टार बन जाते हैं। बॉलीवुड स्टार किड्स अपनी छोटी बड़ी चीज़ को लेकर भी फेमस होते हैं। इसलिए कई बॉलीवुड स्टार अपने बच्चों को लाइमलाइट की दुनिया से बिल्कुल दूर रखते हैं, लेकिन अगर बात करीना और सैफ अली खान की जाए तो उनका नन्हा से तैमूर सुपरस्टार बन चुका है और उन्हें इस बात से कोई आपत्ति नहीं है। तो चलिए जानते  हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

अगर आप करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के दिवाने है और उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं तो अब आप न सिर्फ तैमूर की तस्वीर देख सकते हैं, बल्कि उसे अपने साथ ले जा भी सकते हैं। जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब ज़रूर लगा होगा, लेकिन यह सच हौ कि अब आप तैमूर को अपने घर ले जा सकते हैं और आपके बच्चे उसके साथ जमकर खेल सकते हैं, बस इसके लिए आपको कुछ निर्धारित कीमत चुकाने पड़ेगे और फिर तैमूर को आपसे कोई नहीं छीन पाएगा। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

मार्केट में बिक रहे हैं तैमूर के शक्ल के खिलौने

करीना और सैफ अली खान का बेटा तैमूर छोटी सी उम्र में इतना ज्यादा पॉपुलर हो गया है कि अब वह ब्रांड बन चुका है। जी हां, छोटे बच्चों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए तैमूर की शक्ल के खिलौने मार्केट में तेज़ी से बिक रहे हैं। हर कोई इन खिलौनों को खरीदने के लिए बेताब हो रहा है। इतना ही नहीं, तैमूर की शक्ल के खिलौने के दाम बहुत ही ज्यादा है, लेकिन दुकानदारों का कहना है कि लोग बड़े ही चांव से खरीद रहे हैं। फिलहाल, यह खिलौना केरला की एक दुकान पर मिल रहा है, लेकिन यह पूरे देश में पॉपुलर हो चुका है।

तैमूर सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया में फेमस हो चुका है। सोशल मीडिया पर तैमूर के नाम से कई पेज चलते हैं। तैमूर की गिनती क्यूट लोगों में की जाती है और एक तस्वीर भी आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल होती है। हाल ही में जब करीना और तैमूर की दादी ने तैमूर से दूर रहने के लिए मीडिया बोला था, तब तैमूर के फैंस पूरी तरह से नाराज हो गये थे, लेकिन अभी हाल ही में करीना और सैफ अली खान ने तैमूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

पापा सैफ ने की ये बड़ी डिमांड

जब सैफ अली खान को यह पता चला कि उनके बेटे की शक्ल के खिलौने बिक रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरा बेटा दूसरों को खुश करने के लिए काम आ रहा है और सभी खुश रहे।  इनके सबके अलावा सैफ अली खान ने यह कहा कि जिस दुकान पर खिलौन बिक रहा है, उनसे मेरी डिमांड है कि क्या वो मुझे इस खिलौने का एक पीस दे सकते हैं?

Back to top button