बॉलीवुड

इस देश में हनीमून मना रहे हैं प्रियंका और निक, PC ने शेयर की समुद्र किनारे की खूबसूरत तस्वीर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आजकल मीडिया की हेडलाइन बनी हुई हैं। 2 दिसंबर को प्रियंका ने निक जोनस से शादी की, जिसके बाद वे अपनी वेडिंग पार्टी को लेकर लाइमलाइट लूटती हुई नजर आ रही है। प्रियंका यूं तो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है, क्योंकि उन्हें पूरी दुनिया जानती हैं। इन सबके बीच सबकी निगाहे इसी बात पर टिकी हुई है कि आखिर प्रियंका और निक जोनस हनीमून पर कब जाएंगे तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

न्यूली वेड कपल प्रियंका और निक जोनस इन दिनों हनीमून पर जा चुके हैं, जिसके बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है, जिसे सबूत के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, प्रियंका और निक ने इस बात से पर्दा नहीं उठाया था, ऐसे में कयास यह लगाए जा रहे थे कि शादी के बाद दोनों हनीमून पर बाद में जाएंगे, क्योंकि प्रियंका इन दिनों शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, प्रियंका भी अपने बयान में यह साफ कर चुकी हैं कि वे शूटिंग के बाद निक के साथ एक लंबी पर छुट्टी पर जाएंगी, लेकिन अभी एक छोटी छुट्टी पर दोनों गए हैं।

ओमान में हैं इस समय प्रियंका और निक

प्रियंका ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रेत पर NS (निक जोनस) और PCJ (प्रियंका चोपड़ा जोनस) लिखा नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, यह तस्वीर ओमान देश की बताई जा रही है, जहां प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ कुछ समय बीता रहे हैं। बता दें कि निक से शादी करने के बाद प्रियंका ने कहा कि मुझे इससे पहले कभी इतनी खुशी नहीं हुई थी, जितनी आज है। प्रियंका और निक जोनस शादी के बाद एक पार्टी मेंं भी नजर आ चुके हैं, जहां दोनों ने एक रोमांटिक फोटोशूट कराया था।

शादी में प्रियंका की हुई सबसे बड़ी ख्वाहिश पूरी

हर लड़की की तरह प्रियंका की भी यह ख्वाहिश रही कि उनकी शादी लोगों के बीच खास बन जाए। इतना ही नहीं, प्रियंका की बचपन से यह ख्वाहिश रही कि वे अपनी शादी में सबसे लंबा वेल पहने और उनकी यह ख्वाहिश पूरी हुई। जी हां, प्रियंका ने अपनी शादी में 75 फीट लंब वेल पहना था, जोकि अब तक सबसे लंबा वेल है, जिसको लेकर प्रियंका भले ही ट्रोल हुई थी, लेकिन यह पहनकर उन्हें बहुत ही ज्यादा खुशी हुई थी।

20 दिसंबर को मुंबई में होगा रिसेप्शन

शादी के बाद प्रियंका और निक ने दिल्ली में एक रिसेप्शन दिया था, लेकिन अब वे 20 दिसंबर को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल होगा। यह पार्टी खासतौर पर प्रियंका के बॉलीवुड फ्रैंड्स के लिए आयोजित किया जाएगा। इसके बाद न्यूयार्क में भी एक रिसेप्शन पार्टी होगा।

Back to top button
?>