बॉलीवुड

पहले प्यार में धोखा खा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, एक का रो-रो कर हो गया था बुरा हाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते जितने जल्दी बनते हैं, उतनी ही जल्दी टूट भी जाते हैं। यहां रिश्तों के बनने और बिगड़ने की बात बेहद आम है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी जिंदगी के पहले प्यार से धोखा मिला। आइए जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल…

नेहा कक्कड़

बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ ने पिछले साल अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह संग शादी रचाई और दोनों अब एक हैप्पिली मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। वैसे नेहा,  रोहनप्रीत से शादी करने से पहले हिमांश कोहली संग रिलेशनशिप में थीं, लेकिन लोग नेहा के इस रिलेशनशिप के बारे में कम बल्कि हिमांश के साथ ब्रेकअप के बारे में अधिक जानते हैं।

बताया जाता है कि नेहा और हिमांश काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे और जब इनका ब्रेकअप हुआ था तो नेहा बुरी तरह से टूट गई थीं। इस ब्रेकअप का गम उन्हें कई दिनों तक रहा। उन दिनों नेहा को कई बार कैमरे के सामने फफक फफक कर रोते हुए देखा गया था।

बिपाशा बसु

बॉलीवुड की सबसे हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्री बिपाशा बसु ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया है। बिपाशा की प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ उनकी पर्सनल लाइफ की भी काफी चर्चा होती है।

जब बॉलीवुड में उन्होंने अपने कदम रखे तो जॉन अब्राहम संग उनकी नजदीकियां काफी ज्यादा बढ़ गई थीं। दोनों ने एक दूसरे के साथ तकरबीन 10 सालों तक रिलेशनशिप शेयर किया। दोनों की शादी की भी काफी चर्चा होने लगी थी, लेकिन अचानक इनके रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने अपने अपने रास्ते अलग कर लिए।

बताया जाता है कि जॉन उन दिनों प्रिया रूंचल के काफी करीब आ गए थे, जिस वजह से बिपाशा के साथ उनका रिश्ता टूट गया। इस तरह से बिपाशा का पहला प्यार मुकम्मल नहीं हो सका।

शिल्पा शेट्टी

एक समय ऐसा था, जब शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार का प्यार परवान चढ़ने लगा था। दोनों ने एक दूसरे संग शादी करने का भी फैसला कर लिया था, लेकिन तभी इनका रिश्ता टूट गया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन दिनों अक्षय कुमार, शिल्पा को छोड़कर ट्विंकल से अपना दिल लगा बैठे थे। यही वजह रही कि शिल्पा और अक्षय का रिश्ता कभी मुकम्मल नहीं हो सका।

रवीना टंडन

शिल्पा शेट्टी का दिल तोड़ने के बाद अक्षय ने रवीना को भी धोखा दे दिया। कहा तो ये भी जाता है कि दोनों ने सगाई भी कर ली थी, लेकिन अक्षय ने रवीना को भी धोखा दे दिया और रवीना का पहला प्यार मुकम्मल नहीं हो सका।

सना खान

टीवी की मशहूर अदाकारा सना खान ने कुछ समय पहले ही शादी रचाई है। लेकिन इससे पहले वो मेल्विन लुईस संग रिलेशनशिप में थी और इस रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि इस रिश्ते ने भी अपने मुकाम पर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया और सोशल मीडिया में इस ब्रेकअप की खूब चर्चा हुई।

कृष्णा श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ और इबान का रिश्ता भी काफी चर्चित रहा है। दोनों 5 साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, इसके बाद दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया।

Back to top button