बॉलीवुड

दो साल के तैमूर ने किया ऐसा कारनामा, जिसे सुनकर बोलें करीना-सैफ ‘ओये तूने ये क्या किया?’

बॉलीवुड के कलाकार करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे हैं। जी हां, करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। नन्हें तैमूर से जुड़ी कोई भी खबर उनके फैंस मिस नहीं करना चाहते हैं तो हम भी उनसे जुड़ी कोई भी खबर आप तक न पहुंचाने की गुस्ताखी कैसे कर दें भल? इसी सिलसिले में हम आपके लिए तैमूर की शोहरत से जुड़ी एक ताजा अपडेट लेकर आये हैं। तैमूर इन दिनों पूरे दुनिया में तहलका मचा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अपनी तस्वीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इतना ही नहीं, अब नन्हे तैमूर ने ऐसा काम कर डाला है, जो उनके माता पिता भी नहीं कर पाएं है। नन्हें तैमूर आज देश में हर किसी के लाडले बन चुके हैं और यही वजह है कि लोग इनकी एक तस्वीरे देखने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में तैमूर डॉल तहलका मचा रही थी कि अभी तैमूर ने एक ऐसा काम कर दिया कि सभी चौंक गये।

सुर्खियों के बादशाह है नन्हें तैमूर

हाल ही में याहू ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें 10 भारतीयों का नाम शुमार है, जोकि अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में नन्हें तैमूर का नाम भी शुमार है। जी हां, इस लिस्ट में बड़े बड़े दिग्गज का नाम तो शामिल ही है, लेकिन करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर का नाम भी इसमें शामिल है। तैमूर अभी सिर्फ 2 साल के हैं, ऐसे में उनकी लोकप्रियता का इस रफ्तार से बढ़ना उनके माता पिता के लिए चिंता का विषय बन सकता है। तैमूर का नाम इस लिस्ट में आने के बाद न सिर्फ पूरी दुनिया चकित रह गई, बल्कि उनका परिवार भी आश्चर्य रह गया।

टॉप 10 भारतीयों के लिस्ट में शामिल नन्हें तैमूर

बता दें कि याहू के इस टॉप 10 भारतीयों में उन लोगों का जिक्र होता है, जोकि सबसे ज्यादा सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पीएम मोदी का है, तो वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम है। इस लिस्ट में कई बॉलीवुड स्टार शामिल है, जिसमें दीपिका और रणवीर का नाम भी शामिल है। इतना ही नहीं, इस लिस्ट में प्रिया का नाम भी शामिल है, जोकि इंटरनेट की सनसनी बनी थी। इन सबके अलावा 10वें नंबर पर करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर का नाम है, जोकि सबको हैरान कर देता है।

बताते चलें कि नन्हें तैमूर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं, जिसकी वजह से कई बार करीना कपूर मीडिया पर भड़क चुकी हैं। हालांकि, अब तो करीना और सैफ अली खान के हाथ से तैमूर की लोकप्रियता निकल चुकी है, ऐसे में अब उसे रोक पाना बेहद मुश्किल है। बहरहाल, नन्हे तैमूर सबके दिलो में राज करते हैं और यह बात करीना और सैफ अली खान के लिए बहुत ही खुशी की बात है।

यह भी पढ़े – अब करीना के बेटे तैमूर को अपने साथ घर ले जा सकते हैं आप, बस चुकानी पड़ेगी कीमत

Back to top button