बॉलीवुड

पति निक संग हनीमून मना रहीं प्रियंका ने शेयर की दो पिक्स, दूसरी तस्वीर का बन रहा मजाक

विदेशी दुल्हनिया बनीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनास के साथ ओमान में अपना हनीमून मना रही हैं। बता दें कि 1 और 2 दिसंबर को प्रियंका और निक ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज से शादी की औऱ उसके बाद दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था जिसमें पीएम मोदी ने शिरकत भी की थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिससे पता चल रहा है कि वह अपने पति के साथ बहुत इनज्वॉय कर रही हैं। उन्होंने रेत पर एक दिल बना कर उसमें एनजे और पीसीजे लिखा है। हालांकि उन्होंने एक तस्वीर औऱ पोस्ट की है, लेकिन लोगों ने उस तस्वीर के लिए प्रियंका को ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

इस तस्वीर पर ट्रोल हो रहीं प्रियंका

बता दें कि प्रियंका ने रेत वाली तस्वीर पर कैप्शन दिया है मैरिटल ब्लिस से। साथ ही प्रियंका ने एक औऱ पिक शेयर की है जिसमें निक और प्रियंका सन बाथिंग ले रहे हैं। यह तस्वीर असल में एक सेल्फी है जिसे निक ने खींची है औऱ प्रियंका उनकी बाहों में लेटी हैं। उनकी रिंग भी साफ देखी जा रही है। दोनों इस तस्वीर में खूबसूरत भी बहुत लग रहे हैं, लेकिन साथ ही इस तस्वीर के लिए वह ट्रोल भी हो रही हैं। दरअसल इस तस्वीर में निक के दूसरे हाथ में सिगार है औऱ प्रियंका को इसलिए ट्रोल किया जा रहा है कि उन्होंने बताया था कि उन्हें अस्थमा है।
<

 

View this post on Instagram

 

Marital bliss they say.. ?❤️?

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें  कि इससे पहले उनकी शादी में हुई शानदार आतिशबाजी को लेकर भी प्रियंका को ट्रोल किया गया था। बता दें कि प्रियंका इन दिनों स्काई इज पिंक की शूटिंग में व्यस्त थीं औऱ अपने हनीमून के लिए वक्त नहीं निकाल पा रही थीं। अब उन्होंने कुछ वक्त निकाला है ताकी वह अपने पति के साथ हनीमून मना सकें। वैसे प्रियंका अभी ओमान में हैं, लेकिन उन्होंने इससे पहले यह बात किसी को नहीं बताई थी की वह अपना हनीमून कहां प्लान कर रही हैं।

ईशा के संगीत समारोह में बिजी थे निक प्रियंका

शादी के कुछ दिनों बाद ही प्रियंका और निक 8 और 9 दिसंबर को अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी में शामिल हुई थीं। साथ ही उन्होंने जमकर डांस भी किया था। बता दें कि प्रियंका ने किसी विदेशी डेस्टिनेशन ना चुनकर जोधपुर के उम्मेदभवन में अपनी शादी की थी इसके लिए प्रियंका के पड़ोसियों और करीबियों ने बहुत तारीफ की थी। शादी में उन्होंने राल्फ लॉरेन का गाउन और सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लंहगा पहना था।

दोनों की शादी दोनों रीति रिवाज से हुई थी। इसमें जोनास खानादान पूरा भारतीय रंग में रंगा नजर आया। निक जोनास, ममा जोनास, पापा जोनास, जो जोनास, केविन , सोफी सभी भारतीय परिधान पहने नजर आ थे। इतना ही नहीं सोफी टर्नर के लाल लंहगे वाली ड्रेस ने सबका दिल चुरा लिया था। अब खबर है कि जो जोनास और सोफी टर्नर जल्दी शादी करने वाले हैं।बता दें कि प्रियंका की शादी के रिसेप्शन में पीएम मोदी ने आकर शोभा बढ़ा दी थी। इससे पहले पीएम मोदी सिर्फ विराट और अनुष्का के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे। इनके रिसेप्शन में बहुत ही चुनिंदा लोगों ने शिरकत की थी।

Back to top button
?>