स्वास्थ्य

तड़के लगाने वाला जीरा सेहत के लिए भी है फायदेमंद, कई परेशानियों को करता है दूर

भारतीय मसालों में जीरे का बहुत ही महत्व है। किसी भी सब्जी पकाने शुरुआत तभी होती है जब तेल में जीरे का छौंका लगता है। कुछ लोग तो बिना जीरे की दाल ही नहीं पीते। वहीं पुलाव की शान बढ़ाने में भी जीरा कभी पीछे नहीं रहता। जीरा सिर्फ खाने का स्वाद और खूबसूरती बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह सेहत के साथ साथ चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के भी काम आता है। कई बार चेहरे पर बहुत तरह की गंदगी हो जाती है जिससे फुंसी और दानें निकल आते हैं। इन चीजों का हटाना का काम भी जीरा करता है। आपको बताते हैं क्या है जीरे के फायदे

सर्दी जुकाम में है फायदेमंद

सर्दियों में जुकाम की समस्या बहुत ही आम बात है। यह ऐसी बीमारी है जिसका जितनी देसी इलाज किया जाए उतना ही अच्छा। ऐसे में जीरे का सेवन भी बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर बहुत ज्यादा छींक से परेशान हैं तो आपको कुछ दूसरा काम नहीं करना है। बस चार चम्मच जीरे को भून लें। उसके बाद एक पोटली बनाकर इसे सूंघते रहें। भूने हुए जीरे की महक से ठींक आना बंद हो जाएगी।

पेट दर्द

कई बार खराब खाना खाने या फिर ज्यादा खाना खाने से पेट दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे में दवा खाने से बेहतर है आप ऐसा इलाज करें जिसका कोई साइड इफेक्ट ना हो। पेट दर्द में जीरा और चीनी एक मात्रा मिलाकर चबा चबा कर खाएं। इसका असर जल्द ही देखने को मिलेगा। पेट दर्द में आराम मिल जाएगा।

जी मिचलाना

यह भी एक अजीब तरह की शारीरिक स्थिति होती है जिसमें लोग परेशान हो जाते हैं। शरीर में कई तरह के बदलाव होते रहते हैं और मुंह में अजीब सा स्वाद बना रहता है। इसे ही जी मिचलाना कहते हैं। जी मिचलाने की स्थिति में कुछ भी खाने पीने से भी आराम नहीं मिलता। अगर आपका जी भी मिचला रहा हो तो जीरे को चबा चबा कर खाएं। यह मुंह में रखकर धीरे धीरे चुभलाते रहें। इससे जी मिचलाने समस्या खत्म हो जाती है।

जोड़ों का दर्द

यह दर्द अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गया है। अब युवाओं में भी इसकी समस्या होने लगी हैं। अगर आपको ऐसी कोई समस्या हो रही हो तो सबसे पहले मेथी, अजवाइन, जीरा और सौंफ बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। इसे खातर पाना पी लें यह पेट दर्द, जोड़ं के दर्द और साथ ही शरीर में होने वाले किसी भी तरह के दर्द को खत्म करता है।

जीरे के नुकसान

हालांकि जीरा बहुत ही फायदेमंद है, लेकिन जीरे के सेवन की भी एक सीमित मात्रा है। बहुत ज्यादा जीरे के सेवन से शरीर में समस्या हो सकती है। आपको बताते हैं किन्हें नहीं करना चाहिए जीरे का सेवन।

  • प्रेग्नेंट लड़कियों को जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। जीरे का ज्यादा सेवन करे से समय से पहले डिलवरी या फिर गर्भपात भी हो सकता है।
  • मासिक धर्म के वक्त लड़कियों या महिलाओं को जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • जीरे से कुछ लोगों को एलर्जी होती है। हर किसी को इसा सेवन नहीं करना चाहिए।
  • बहुत ज्यादा तक जीरे का सेवन किडनी या लीवर को नुकसान पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें

Back to top button