बॉलीवुड

कॉलेज में अपने फिजिक्स टीचर पर दिल हार बैठीं थीं ऐश्वर्या, कॉलेज में भी सबसे सुंदर लड़की थीं ..

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और प्रतिभावान एक्ट्रेस हैं जिन्हें चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी मौजूद हैं। वो एक टैलेंटेड अभिनेत्री तो हैं ही साथ ही वो एक परफेक्ट बेटी, समझदार बहू, प्यारी पत्नी और अपनी बेटी की बेस्ट मां भी हैं। हर रिश्ते में उनकी तारीफ होती है। खुद अभिषेक भी ऐश्वर्या को अपनी पत्नी बनाकर बेहद खुश नजर आते हैं। हालांकि अभिषेक के प्यार में पड़ने से पहले उनकी जिंदगी में बहुत बार प्यार ने दस्तक दी थी, लेकिन कहते हैं ना कि पहले प्यार की बात ही कुछ और होती है। बस वैसे ही आपको बताते हैं ऐश्वर्या राय के पहले क्रश के बारे में जिसने पूर्व विश्व सुंदरी के होश उड़ा दिए थे।

टीचर पर हो गया था ऐश्वर्या को क्रश

ऐश्वर्या राय बच्चन आज बच्चन परिवार की बहू, लेकिन कभी वो भी एक कॉलेज गोइंग गर्ल थी। उनकी फ्रेंड शिवानी ने उनके पुराने दिनों की यादों का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि कॉलेज में भी ऐश्वर्या ही सबसे सुंदर लड़की थीं और हर कोई उनके पीछे पागल था। हालांकि उस वक्त ऐश्वर्या की नजरें सिर्फ एक खास शख्स को ही ढूंढा करती थीं। वो थे उनके कॉलेज के फिजिक्स टीचर। अपने फिजिक्स के टीचर को इंप्रेस करने के लिए ऐश्वर्या सबसे आगे वाली सीट पर बैठा करती थी।

स्कूल या कॉलेज के दिनों में टीचर पर क्रश हो जाना कोई नहीं बात नहीं है। हालांकि जब क्रश हो जाता है तो पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है। ना चाहते हुए भी नजरें टीचर पर गड़ जाती हैं और पढ़ाई में ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर किसी को आप पर क्रश है तो उसे कैसे पहचानें?

बार बार करीब आने की कोशिश

अगर आपको ऐसा फील होता है कि सामने वाले के मन में आपके लिए दूसरे तरह का एहसास है तो सबसे पहले ये जानने की कोशिश करें कि क्या वो हर पल आपके करीब रहने का बहाना ढूंढ रहा है। दरअसल जब हमें किसी पर क्रश हो जाता है तो हम चाहते हैं कि सारे वक्त बस उस स्पेशल पर्सन के साथ ही बैठे रहें। अगर उनके साथ भी कुछ ऐसा है तो समझ जाइए कि उनको आप पर क्रश है।

बातों में उड़ते दिल वाले इमोजी

आप दोनों में बात होती है और बात बात पर वो आपको हार्ट रिएक्शन वाले या लव वाले इमोजी भेज रहे हैं तो समझ जाइए कि वो आप पर फिदा हैं। पहले के समय में किसी से प्यार का इजहार करना मुश्किल होता था, लेकिन आज के समय में लोग इंटरनेट से आसानी से प्यार की बात कह जाते हैं। अगर वो आपसे बात करते हुए लगातार इमोजी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि उनके दिल में कुछ कुछ हो रहा है।

आंखे मिलाने में शर्म

कहते हैं कि अगर किसी के दिल में प्यार हो तो उसकी नजरें शर्मा जाया करती हैं। अगर वो आपको पसंद करते हैं तो वो आपके देखने की कोशिश बहुत बार करेंगे, लेकिन हर बार उनकी नजरें नीचे हो जाएंगी। अगर ऐसा होता है तो समझ जाइए कि उनके दिल में आपके लिए बहुत सारा प्यार बसा रखा है।

बहुत ज्यादा पैंपर करना

अगर आप अपने क्रश के मन में छिपी फीलिंग्स को जानना चाहते हैं ये जानने की कोशिश करें कि वो आपकी कितनी परवाह करते हैं। अगर वो हद से ज्यादा आपका ख्याल रखते हैं तो समझ जाइए कि वो आपको बहुत पसंद करते हैं।

Back to top button