अध्यात्म

कहीं झाड़ू को लेकर आप भी तो नहीं करते हैं ये गलतियां, हो जाएं सावधान वरना बढ़ जाएंगी दिक्कतें

घर की साफ-सफाई में इस्तेमाल होने वाली झाड़ू आपको बहुत छोटी सी चीज लग सकती है, लेकिन वास्तु में इसका बहुत महत्व होता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार झाड़ू लक्ष्मी मां का बहुत प्रिय होता है। अगर आप झाड़ू का अनादर करते हैं तो समझ जाइए कि आप मां लक्ष्मी का अनादर कर रहे हैं और अगर मां लक्ष्मी आपसे रुठ गईं तो आपको धन की हानि हो जाएगी। घर पर इस्तेमाल होने वाली झाड़ू के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

पैर लगाने से बचे

झाड़ू आपके घर की गंदगी को बाहर करने का काम करता है ऐसे में कुछ लोग झाड़ू को ही गंदा समझ लेते हैं और उसे पैर लगा देते हैं। ऐसा करने से बचें। अगर आप झाड़ू को पैर लगाते हैं को इससे आपको मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। झाड़ू को कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए और हमेशा इसका आदर सम्मान करना चाहिए।

शाम के समय ना लगाएं झाड़ू

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शाम के वक्त घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं कि अगर सूरज ढलने के बाद घर में झाड़ू लगाया तो आर्थिक हानि होने का खतरा रहता है। इतना ही नहीं घर के किसी सदस्य के बाहर जाने के बाद तुरंत झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है। अगर सफाई करना जरुरी है तो मेहमान या घर के सदस्यों के घर के बाहर जाने से पहले या जाने के करीब 1-2 घंटे बात ही झाड़ू लगाएं।

झाड़ू को उलटा रखने से बचें

घर की साफ-सफाई करने के बाद झाड़ू को हमेशा एक जगह पर सीधा करके ही रखें। इसे उल्टा करके रखने से घर में लड़ाई-झगड़े, कलह-क्लेश और तनाव से भरा माहौल बनता है।

झाड़ू को छिपाकर रखें

वास्तु के अनुसार झाड़ू को कभी भी छत पर बाहर या खुले में नहीं रखना चाहिए। इससे चोरी होने या धनहानि होने का खतरा बनता है। इतना ही नहीं आपके घर की झाड़ू पर किसी का ध्यान भी नहीं पड़ना चाहिए। ऐसे में इसे हमेशा घर की उसी जगह पर रखें जहां से ये किसी को दिखाई ना दें।

सपने में झाड़ू देखना

झाड़ू वैसे तो ऐसी कोई चीज नहीं जो याद रखी जाए, लेकिन कई बार लोगों को सपने में झाड़ू दिख जाता है। ऐसे में वो लोग परेशान रहते हैं कि इस सपने का मतलब क्या है। आपको बता दें कि झाड़ू का सपना देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में खुशहाली और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

अचानक बच्चा लगाने लगे झाड़ू

साफ-सफाई का काम बड़े ही करते हैं ऐसे मे अगर बच्चा अचानक से झाड़ू उठा ले तो समझ जाइए कि आपके घर में क्या मतलब होता है।

नए घर में नया झाड़ू

बहुत से लोग नया मकान बनाते हैं या नई जगह पर शिफ्ट होते है तो अपने पुराने सामान के साथ पुराना झाड़ू भी ले जाते हैं। ऐसा करने से बचे। नई जगह पर नया झाड़ू ले जाएं। अगर नई जगह पर पुराना झाड़ू ले जाते है तो इससे सदस्यों के बीच मनमुटाव, तनाव होने के साथ साथ घर में नई दिक्कतें आ सकती हैं।

Back to top button