स्वास्थ्य

किशमिश का बड़ा भाई है मुनक्का, खाने के हैं जबरदस्त फायदे

किशमिश का स्वाद अगर आपको अच्छा लगता है तो फिर मुनक्का भी आपको काफी पसंद आएगा। मुनक्का किशमिश की तरह ही दिखता है , लेकिन आकार में उससे बड़ा होता है। हालांकि इसके अंदर महीन गुठली भी होती है। मुनक्का भी एक तरह का सूखा मेवा होता है, लेकिन इसके फायदे किशमिश से भी ज्यादा होते हैं। इसके अंदर एंटी ऑक्सीडेंट और कैल्शियम होता है।

यह हमारे दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह इतना गुणकारी है कि कोलन कैंसर के ट्यूमर के विकास को भी रोक देता है। यह आंखें और त्वचा के लिए अच्छा होता है। आपको बताते हैं कि क्या है इसके फायदे।

हड्डियां बनाएं मजबूत

मुनक्का में कैल्शियम और बोरान की अच्छी मात्रा होती है। यह हड्डी को मजबूत बनाने का काम करता है। हड्डियों की सेहत के लिए कैल्शियम और बोरान दोनों बहुत जरुरी होता है। यह आस्टियोपोरोसिस की संभावनाओं को कम करता है।

याद्दाश्त बढ़ाए

मुनक्का का इस्तेमाल याद्दाश्त बढ़ाने के  लिए किया जाता है। मुनक्का में फॉसफोरस और विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। दिमाग के बेहतर तरीके से काम करने के लिए फॉस्फोरस की जरुरत होती है। फॉस्फोरस की कमी से अल्जाइमर, डिमेंशियाजैसी कमजोरी होती है। बहुत जल्दी जिन लोगों की याद्दाश्त कमजोर होने लगती है उनके लिए मुनक्का का इस्तेमाल सही माना जाता है।

आंखों के लिए जरुरी

मुनक्का आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आंख की कोशिकाओं में ब्लड सर्कुलेशन और पोषक तत्वों की आपूर्ति को बढ़ाने का काम करता है। यह आंखों के लिए ऑक्सीडेटिव नुकसान के खिलाफ आंखों की रक्षा करता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से रात का अंधापन, आइस्ट्रेन और मोतियाबिंद के इलाज में भी काम देता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपको थकावट, कमजोरी, पीली त्वच या सांस की तकलीफ महसूस होती है। यह सारे लक्षण एनिमिया के होते हैं। मुनक्का में लौह तत्व मैगनीज तांबा और फेट होते हैं। मुनक्का में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो खून की कमी को दूर करते हैं और शरीर में खून को बढ़ावा देते हैं।

मुनक्का और दूध

मुनक्का और दूध का सेवन पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। एसिडीटी जैसी समस्या शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इससे त्वचा के रोग होते हैं। मुनक्का और मैग्निशियम और पोटेशियम होता है। पेट की समस्या से बचने के लिए मुनक्का का इस्तेमाल करना दूध के साथ करें।

कैंसर से करें बचाव

मुनक्का में कैटेचिन नाम का पलीफेनिक एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्त्रोत हैं। केटेचिन एंजाइमो की गतिविधि को रोकते हैं जो मुक्त कणों के उत्पन्न करते हैं। कैंसर की रोकथाम के लिए आप अपने आहार में मुनक्का को शामिल कर सकते हैं।

बाल बनाए खूबसूरत

मुनक्का में लौह यानी  आइरन की मात्रा अच्छी खासा रहती है। यह रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देता है। यह बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा काम करता है। मुनक्का पाचन तंत्र से जहरीले पदार्थ को खत्म करते हैं। यह जीवाणु विकास और आंतों की बीमारियों को रोकने में फायदेमंद होतै है। मुनक्का के इस्तेमाल से बाल अच्छे होते हैं और साथ ही चेहरे पर रौनक भी अच्छी आती है।

यह भी पढ़ें :

Back to top button