बॉलीवुड

एक दूसरे के हुए दीपवीर, लेकिन हनीमून पर अटकी बात…..

रणवीर दीपिका शादी के बंधन में आखिरकार बंध ही गए।एक लंबे समय के कमिटमेंट औऱ रिलेशनशिप के बाद रणवीर और दीपिका ने अपने प्यार को नाम दे दिया। इनकी वेडिंग इटली के लेक कोमो में कोंकणी रिवाज से हुई। 15 नंवबर को सिंधी रीति रिवाज से एक बार फिर दोनों शादी की रस्मों को पूरा करेंगे। अभी तक दोनों की शादी को लेकर सारा सस्पेंस था तो खुल चुका है, लेकिन दीपवीर अपनी हनीमून कहां मनाएंगे यह राज अभी भी एक राज है।

होगा छोटा हनीमून

दरअसल खबर है कि रणवीर औऱ दीपिका लंबे समय के लिए हनीमून पर नहीं जा सकेंगे। इसकी वजह है दोनों का वर्क कमिटमेंट। दरअसल नंवबर का वक्त इ्न्होंने शादी के लिए चुना क्योंकि दीपिका कोई शूटिंग नहीं कर रही थीं और रणवीर भी सिम्बा की शूटिंग कर रहे हैं। वैसे रणवीर ने रोहित शेट्टी को पहले ही शादी की जानकार दे दी थी इसलिए शादी का काम मैनेज कर लिया गया। रोहित शेट्टी ने रणवीर औऱ दीपिका को बधाई देते हुए लिखा था कि मैं मिन्म्मा इज मैरियंग माई सिम्बा( My  Minamma is marrying my Simba)।

दूसरी तरफ दीपिका भी मेघना गुलजार की एक अपकमिंग फिल्म साइन कर चुकी हैं। ऐसे में रणवीर और दीपिका दोनों ही बहुत बिजी रहने वाले हैं। फिल्हाल यह कपल किस रोमांटिक जगह पर अपनी हनीमून मनाएगा इसका खुलासा तो अभी हुआ नही है, लेकिन लेक कोमो जौसी शानदार वादियों में इन्होंने शादी कर ली है।

माना जा रहा है कि रणवीर ने हनीमून की प्लानिंग बहुत पहले कर ली है औऱ छोटा सा हनीमून मनाकर यह कपल जल्द वापस आएगा। इसके बाद 5 जनवरी को दोनों फिर स्मॉल हॉलीडे के लिए जा सकते हैं क्योंकि इस दिन दीपिका का बर्थडे होता है।

बता दें कि 14 और 15 को शादी के बाद दीपिका और रणवीर मुंबई और बेंगलुरु में अलग अलग रिसेप्शन रखेंगे। खबर है कि  28 औऱ 29 नंवबर को बेंगलुरु में परिवार और दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा वहीं 1 दिसंबर तो मुंबई में पार्टी दी जाएगी जिसमें करीब 3000 लोग शामिल हो सकते हैं। इससे पहले इनक शादी में सिर्फ 30 लोगों को आमंत्रित किया गया था।

दीपिका और रणवीर की शादी के वेन्यू में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। शादी की जगह सफेद फूलों से सजाई गई जिसमें करीब 8000 फूल शामिल हुए हैं।दीपवीर की शादी होते ही बंधाईयों का तांता भी लग गया है। सबसे पहले करण जौहर ने बधाई देते हुए लिखा- नजर उतार लो। बता दें कि हाल ही में कॉफी विद करण शो में दीपिका और आलिया जब एक साथ पहुंची तो करण ने शादी की बात दीपिका से की थी, लेकिन उस वक्त दीपिका बस हंस के रह गईं थीं।

गौरतलब है कि दीपवीर जिस विला में शादी कर रहे हैं वह हॉलीवुड सितारों की भी पंसदीदा जगह मानी जाती है। जेम्स बॉंड फिल्म कसीनो रॉयल की शूटिंग इस जग ही हुई थी और यहां पर एक दिन की पार्टी का खर्च करीब 30 हजार US डॉलर है। इससे पहले ईशा अंबानी की सगाई का इवेंट भी इसी खास जगह हुआ थां।

यह भी पढ़ें

Back to top button