बॉलीवुड

कंफर्म हुई प्रियंका और निक की शादी की तारीख, जानिये कब बज रहा है इन का बाजा

न्यूज़ट्रेंड एंटकटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है एक के बाद एक बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं। आने वाली 14-15 तारीख को बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंध जाएंगे, दीपिका और रणवीर की शादी के बाद से कई बीलवुड सेलेब्स की शादी होने की खबरें सामने आ रही हैं। अर्जुन-मलाइका, आलिया-रणबीर, प्रियंका-निक जल्द ही ये कपल भी शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

हम आपको अपनी एक रिपोर्ट में बता चुके हैं कि अर्जुन और मलाइका और अर्जुन साल 2019 के अप्रैल महीने में  शादी करने का प्लैन कर रहे हैं। और जहां तक सूत्रों की मानें तो दोनों नें अप्रैल महीने में ही शादी करना फाइनल है, अब बस इंतजार है तो उनकी शादी की डेट फाइनल होने का। हालांकि अभी तक इन खबरों पर दोनों ही स्टार्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इन दोनों की शादी की डेट फाइनल होने के बाद सबकी नजरें टिक गई थीं आलिया-रणबीर और प्रियंका निक की शादी पर, बात करें आलिया-रणवीर की तो दोनों की शादी की डेट या रिश्ते पर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अभी ताजा जानकारी जो मिल रही है वो ही प्रियंका और निक की। दोनों ने 18 अगस्त को मुंबई में रोका कर के अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, और तभी से दोनों की शादी पर सबकी नजरें टिक गईं। हाल ही में प्रियंका और निक के सोशल मीडिया से कुछ पिक्स और वीडियोज शेयर हुए जिसमें वो दोनों अपनी शादी से पहले सेलीब्रेशन करते नजर आएं, लेकिन दोनों की शादी की डेट सामने नहीं आ पाई। तो आपको बता दें कि अब दोनों की शादी की डेट भी फाइनल हो गई है।

बता दें कि प्रियंका और निक इसी साल 2018 में 2 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। पहले ऐसी खबरें थी की दोनों 2019 के जनवरी महीने में शादी करने वाले हैं लेकिन हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आने वाले 2 दिसंबर को शादी कर रहे हैं।

निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन वाले दिन प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों ने  मुंबई आकर सगाई कर ली थी।सगाई के बाद से ही इस जोड़े की शादी की खबरें चल रही हैं। अब बस इंतजार हैं तो उस तारीख का जब हमारी देसी गर्ल पूरी तरह से विदेशी हो जाएंगी।

अपने ब्राइडल शॉवर में कुछ यूं जमकर थिरकती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

Back to top button