बॉलीवुड

अपने ब्राइडल शॉवर में कुछ यूं जमकर थिरकती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: हम आपको बॉलीलुड से जुड़ी हर लेटेस्ट खबर से अपडेट करते रहते हैं। बॉलीवुड में क्या चल रहा है, कौन कब शादी कर रहा है तो किसकी शादी की बात चल रही है तो किसने अपनी शादी की शापिंग शुरू कर दी है। हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बॉलीवुड सेलेब्स से जुड़ी हर खबर हम आपके लिए लेकर आते हैं। हमने आपको अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि इस साल के आखिर तक कौन-कौन से बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

जिसमें से एक नाम प्रियंका और निक का भी था। दोनों ने कुछ समय पहले ही मुंबई में प्रियंका के घर पर रोके की रस्म पूरी हुई थी। दोनों के रिश्ते को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे थे, क्योंकि निक, प्रियंका से उम्र में काफी छोटे हैं, लेकिन दोनों ने इस बात की परवाह ना करते हुए अपने रिश्ते को पूरी दुनिया के सामने कबूल कर लिया।

खबरों की मानें तो इस साल प्रियंका ने निक के लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा था। हालांकि अभी तक दोनों की शादी की डेट फाइनल नहीं हुई है लेकिन जिस तरह से प्रियंका शापिंग करते स्पॉट हो रही हैं उसे देखकर यही लग रहा है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि प्रियंका और निक ने अपनी शादी के लिए भारत को चुना है।

प्रियंका और निक की शादी की खबरों के चलते कुछ वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। हाल ही में प्रियंका का एक वीडियो वायरल हुआ हैं जिसमें प्रियंका जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रियंका की ये फोटोस और वीडियोज उनके न्यूयॉर्क में सेलीब्रेट किए गए ब्राइडल शॉवर की हैं, जिसमें में वो जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।

बता दें वीडियो में प्रियंका हॉलीवुड सिंगर व्हिटनी ह्यूस्टन के मशहूर गीत ‘आइ वान्ट टू डांस विद समबॉडी हू लव्स मी’ पर थिरकती नजर आ रही है। प्रियंका के साथ इस वीडियों में उनकी मां मधु चोपड़ा भी नजर  आ रही हैं, और वो भी प्रियंका के इस ब्राइडल शावर में जमकर मस्ती करते नजर आ रही हैं।

प्रिंयका ने अपने  ‘ब्राइडल शॉवर’ पर सफेद रंग का आउटफिट पहन रखा है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस की कीमत 5995 डॉलर है।

जिस तरह से प्रियंका ब्राइडल शॉवर और शॉपिंग करते नजर आ रही हैं उसे देखकर यहीं लग रहा है कि वो जल्दी ही अपनी शादी की डेट की खुलासा करके अपने फैंस को सरप्राइज दे सकती हैं।

बता दें कि निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन वाले दिन प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों ने  मुंबई आकर सगाई कर ली थी।सगाई के बाद से ही इस जोड़े की शादी की खबरें चल रही हैं। अब बस इंतजार हैं तो उस तारीख का जब हमारी देसी गर्ल पूरी तरह से विदेशी हो जाएंगी।

Back to top button