बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने इस ड्रेस के लिए किए हैं लाखों रुपये खर्च, जाने क्या है इसकी विशेषता

इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स के शादियों का मानों सीजन चल रहा हैं तभी तो आए दिन किसी ना किसी बॉलीवुड स्टार्स की शादी की खबरे आ रही हैं। अभी हाल ही में सोनम कपूर और नेहा धूपिया ने शादी की हैं और अब दीपिका रणवीर के साथ प्रियंका और निक जोन्स के शादी की खबरे आ रही है। असल में आपको बता दें की अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने पॉप सिंगर निक जोन्स से सगाई की हैं और अब उनके शादी की खबरे मीडिया के कवर पेज पर बनी हुई हैं।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देशी गर्ल यानि बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और वो मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी शादी के तैयारियों में काफी व्यस्त हैं और न्यूयॉर्क में उनके ब्राइडल शॉवर की सेरेमनी काफी जश्न के साथ सम्पन्न हुयी। इस सेरेमनी में प्रियंका के फैंस उनके लुक की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्री वेडिंग सेरेमनी में प्रियंका ने व्हाइट स्ट्रेपलेस मारचेसा ड्रेस में बहुत खुश नजर आ रही थी। बता दें कि प्रियंका इतनी खुश थीं कि उनकी स्माइल थमने का नाम ही नहीं ले रही थी, प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ अपने प्री ब्राइडल लुक को सपोर्ट करने के लिए डायमंड नेक्लेस पहना हुआ था।

5 लाख रुपए हैं प्रियंका चोपड़ा के ड्रेस की कीमत

ब्राइडल शॉवर के समय प्रियंका बहुत साधारण लेकिन बहुत स्टाइलिश नजर आ रही थी, भले ही वो साधारण लग रही थी लेकिन यदि उनके ड्रेस की कीमत आप जानेंगे तो आपके भी होश उद जाएंगे। बता दें कि प्रियंका ने जो मारचेसा ड्रेस पहनी हुयी थी उसकी कीमत लगभग 5995 डॉलर यानि 4,39,583 रुपए बताई जा रही है और प्रियंका के इस ड्रेस की तारीफ सोशल मीडिया पर खूब हो रही हैं।

इस ड्रेस के साथ प्रियंका के फुटवीयर्स की बात करे तो उन्होने न्यूड किटन हील्स पहनी हुई थी और इस रेड सोल हील्स की कीमत लगभग 725 डॉलर यानि 53,160 रुपए बताई जा रही हैं, प्रियंका अपने इस आउटफिट में बहुत खूबसूरत नजर आ रही थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका के लिए इस ब्राइडल शॉवर पार्टी का आयोजन उनकी करीबी दोस्त मुबिना और अंजुला ने किया था और इस सेलिब्रेशन में प्रियंका के दोस्त और हॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत किया था।

बताया जा रहा हैं कि प्रियंका चोपड़ा और पॉप सिंगर निक जोन्स इसी साल के दिसंबर में राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में शादी करने वाले हैं। बता दें कि इन दिनों प्रियंका बॉलीवुड की फिल्मों में कम नजर आ रही हैं क्योंकि वो अपने अमरीकी शो क्वांटिटको और हॉलीवुड के फिल्मों में व्यस्त हैं। ऐसे में उन्हें बॉलीवुड फिल्में करने का मौका नहीं मिल रहा हैं और वो अमेरिका में ही रह रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होने ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी एक अलग पहचान बनाया हैं। आज वो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी जानी जाती हैं। ऐसे में प्रियंका इन दिनों अपनी शादी की तैयारियां में काफी व्यस्त हैं, फिलहाल तो प्रियंका के पास बिल्कुल भी समय नहीं हैं क्योंकि हर किसी के लिए शादी उसके जीवन में बहुत महत्व रखता हैं।

यह भी पढ़ें :

Back to top button