बॉलीवुड

बॉलीवुड में दर्ज हैं यह अनोखे रिकॉर्ड, आज तक नहीं कर पाया कोई ब्रेक

बॉलीवुड में फिल्मे बनती हैं, हीरो चमकते हैं, हिरोइनों के जलवों से यह दुनिया जगमगा जाती है। बॉलीवुड अपने आप में अनोखी दुनिया है जहां आने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इस दुनिया में कई बार कुछ ऐसे किस्से हुए, कुछ ऐसी बातें हुई जो अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गईं। सिनेमा के 100 साल तो बहुत पहले पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी यहां कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जिन्हें कोई तोड़ नहीं पाया है। आज आपको बताते हैं हिंदी सिनेमा के कुछ ऐसे ही अनोखे रिकॉर्ड जो आज भी बरकरार हैं।

कुमार सानू के गाने

बॉलीवुड में गाने बजाने को हमेशा से तरजीह दी गई है। पेड़ की डॉली पकड़कर एक ही जगह खड़े होकर गाने से लेकर आज रॉक कन्सर्ट करने तक गाना हमेशा से फिल्म और मनोरंजन का केंद्र रहा है। ऐसे में बीते जमाने के हिट गायक थे कुमार सानू। उन्होंने एक दिन में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड किया है। कुमार सानू ने 1993 में एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड किए थे और आज भी यह रिकॉर्ड उनके नाम है।

कपूर फैमिली

फिल्म इंडस्ट्री में आज परिवारवाद की चर्चा होने लगी है, लेकिन सच बात यही है कि कपूर फैमिली फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फैमिली है। जिसमें परिवार की कई पीढ़ियां लगातार काम करती चली आ रही हैं। पृथ्वीराज कपूर से शुरु हुआ सिलसिला आज रनबीर कपूर तक आ गया है। इस फैमिली में शामिल ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर, शशि कपूर, शम्मी कपूर,करिश्मा कपूर, करीना कपूर सभी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं।

कहो ना प्यार है

बॉलीवुड में फिल्में तो कई बनती हैं, लेकिन ऋतिक और अमीषा पटेल की फिल्म कहो ना प्यार है ऐसी फिल्म बनी जिसे सबसे ज्यादा अवॉर्ड मिले। 2002 में रिलीज हुई फिल्म ने कुछ 92 अवॉर्ड अपने नाम किए थे। आज तक ऐसी कोई फिल्म नहीं बनी जिसने एक साथ इतने अवॉर्ड अपने नाम किए हों।

राजेश खन्नाः द सुपरस्टार

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने जो रिकॉर्ड सेट किया है उसे तक बॉलीवुड का कोई दिग्गज नहीं तोड़ पाया है। राजेश खन्ना ने लगातार 15 सुपरहिट फिल्में बैक टू बैक दी थीं और आज भी यह रिकॉर्ड उनके नाम हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान,  दिलीप कुमार जैसे दिग्गज कलाकार भी आज तक इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए हैं।

आशा भोंसले

सुरों की मल्लिका आशा भोंसले ने साल 1947 से आज तक 20 अलग अलग भाषा में 11000 गाने रिकॉर्ड किए हैं। यह किसी भी सिंगर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड भी आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। यहां तक की साल 2011 में आशा भोंसले के नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ था।

जगदीश राज

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जगदीश राज के नाम भी अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड हैं। अभिनेता जगदीश राज ने 144 फिल्मों में केवल पुलिस अफसर का रोल निभाया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान भी पुलिस के किरदार में नजर आ चुके हैं, लेकिन किसी ने यह रिकॉर्ड नही बनाया। आज भी यह रिकॉर्ड जगदीश राज के नाम है।

यह भी पढ़ें

Back to top button
?>