राशिफल

नये साल में इन राशियों पर होने वाली धन की वर्षा, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2019?

नया साल आने में बस कुछ दिन ही शेष रह गये हैं। जी हां, नये साल के जश्न में पूरी दुनिया डूबने वाली हैं। इसी बीच लोगों की चिंता यह भी होती है कि उनके लिए आने वाला साल कैसा होगा? आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी या फिर परेशानियों का पिटारा खुलेगा? क्या आप भी इन्ही तमाम सवालों से जूझ रहे हैं? तो चलिए आपके लिए कैसा होगा नया साल या फिर आपकी किस्मत खुलेगी या नहीं, इसकी जानकारी हम लेकर आए हैं। हम आपको राशि अनुसार बताएंगे कि आपके लिए नया साल कैसा होगा? तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए नया साल काफी उतार चढ़ाव वाला होगा। जी हां, 2019 में खर्चे काफी बढ़ेगे तो वहीं शुरूआती महीने में आर्थिक लाभ होने की संभावना बढ़ रही है। मेष राशि के जातको को 2019 में पैसे संबंधित निवेश और खर्च काफी सोच समझकर करना चाहिए। कुल मिलाकर देखा जाए इस साल इनकी आर्थिक स्थिति ठीक रहने वाली है, लेकिन पैसो की तंगी इन्हें परेशान करती रहेगी।

वृषभ राशि

 

वृषभ राशि के लिए नया साल खुशी और गम दोनों का होगा। इस साल इन्हें लाभ तो होगा, लेकिन नुकसान होने का भी योग बन रहा है। इस राशि के जातको को पैसे से संबंधित फैसले काफी सोच समझकर लेना चाहिए। जी हां, आर्थिक तंगी से इन्हें जूझना पड़ सकता है। बता दें कि अप्रैल, मई और जून के महीने में धन के अधिक लाभ की संभावनाए बढ़ रही है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए नया साल खुशियों से भरा हुआ है। जी हां, धन के मामले में यह साल इनके लिए उत्तम होगा। इस साल इस राशि के जातक धन खूब कमाएंगे और पैसे भी खूब बचाएंगे। इस राशि के जातक के कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं, जिनसे इन्हें अपार फायदा हो सकता है। इन्हें बस अपना कदम फूंक फूंक कर रखने की ज़रूरत है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए नया साल कुछ ज्यादा खास नहीं रहने वाला है, क्योंकि इन्हें शुरूआती महीने में ही झटका लगने की संभावना जताई जा रही हैं। हालांकि, मार्च, अप्रैल और मई में इन्हें धनलाभ हो सकता है, लेकिन जनवरी और फरवरी में इन्हें काफी नुकसान हो सकता है। इस दौरान इन्हें धन से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए 2019 का शुरूआती महीना काफी अच्छा रहेगा, लेकिन फरवरी, मार्च और अप्रैल में इन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है। हालांकि, इसके बाद इनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। बता दें कि सिंह राशि के जातको को जून, सिंतबर और दिसंबर में आर्थिक लाभ होगा और पैसो की बचत भी खूब हो सकती है।

कन्या राशि

इस राशि के जातको के लिए 2019 के शुरूआती महीने में आय के साधन प्राप्त होंगे, लेकिन साल के आखिरी तक इन्हें धन हानि से जूझना पड़ेगा। हालांकि, ये लोग काफी ज्यादा समझदार होते हैं, इसलिए ये परिस्थिति को बेहतर कर सकेंगे। बता दें कि जून और अक्टूबर में इन्हें ज्यादा धन लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातको के लिए 2019 खुशियों का पिटारा लेकर आ रहा है। जी हां, साल के शुरूआत से ही इन्हें धनलाभ होगा। धन के मामले में 2019 इनके साथ है। इस साल इनका भाग्य उदय भी होगा। इतना ही नहीं, नवंबर में इनका धन किसी ज़रूरी काम में खर्च हो सकता है, लेकिन इनकी आर्थिक स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

वृश्चिक राशि

 

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए 2019 अच्छा नहीं रहेगा, क्योंकि साल के शुरूआत से ही इन्हें उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। धन के मामले में इन्हें नुकसान हो सकता है, लेकिन अप्रेल में इनकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। बता दें कि 2019 में इन्हें लेन देन के मामले में बचना चाहिए, भाग्य इनका साथ नहीं दे रहा है।

धनु राशि

धनु राशि के जातको के लिए नया साल काफी शुभ होने वाला है। आर्थिक स्थिति पूरे साल मजबूत बनी रहने वाली है। अगले साल आप कोई गाड़ी वगैरह खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, आपके आय के साथ खुद ब खुद खुलते जाएंगे, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। यूं तो भाग्य आपका पूरा साथ दे रहा है, लेकिन कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह ज़रूर ले लें।

मकर

मकर राशि के जातको के लिए पैसा कमाने के कई रास्ते खुल सकते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन इन्हें 2019 में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए, वरना इन्हें तंगी हो सकती है। साथ ही इन्हें अगले साल जमीन या घर खरीदने से भी बचना चाहिए।

कुंभ राशि

 

कुंभ राशि के जातको के लिए नया साल काफी शुभ होने वाला है। साल के शुरूआत से ही इन्हें धनलाभ होने वाला है। पूरे साल इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। मार्च इनके लिए बेहद लकी होगा। आय के कई साधन खुलेंगे। सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी। बता दें कि जनवरी, मार्च, अप्रैल, नवंबर और दिसंबर आपके लिए शुभ होगा और इस महीने आप खूब सारा पैसा भी बचा पाएंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए नया साल चुनौतियों से भरा हुआ होगा। पैसो के मामले में किसी पर भी भरोसा न करे। साथ ही फरवरी और दिसंबर के महीने में अच्छे स्तर पर धन लाभ होगा, लेकिन अगस्त और नवंबर में भारी नुकसान होगा। पूरे साल खर्चा सोच समझकर करे, ताकि आपको लाभ हो।

Back to top button
?>