राशिफल

मेष राशिफल 2019: जानिए मेष राशि के लिए साल 2019 का विस्तृत राशिफल, नववर्ष अच्छा रहेगा या बुरा

मेष राशि राशिचक्र में प्रथम राशि होती हैं। इस राशि के जातकों का चरित्र साफ सुथरा एवं आदर्शवादी होता है। लालच करना इस राशि के जातकों को बिल्कुल पसंद नहीं होता और अपने साथ हुए अपमान को यह जल्दी भूलते नहीं है बल्कि मन में दबा के रखते हैं और जब भी मौका मिलता है बदला जरूर लेते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल है। मेष राशि के अंतर्गत चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ अक्षर से शुरु होने वाले नाम आते हैं। यदि आपकी राशि मेष हैं और आपके दिलो-दिमाग में यह प्रश्न घूम रहें हैं कि वर्ष 2019 में आपका आर्थिक, पारिवारिक, स्वास्थ्य, करियर और प्रेम जीवन कैसा रहेगा? तो वैदिक ज्योतिष पर आधारित ‘मेष राशिफल 2019’ आपको सभी प्रश्नों का उत्तर देगा।

वर्ष 2019 में मेष राशि की आर्थिक स्थिति :

नववर्ष में मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो आर्थिक रूप से 2019 मेष राशि के लिए उत्तम रहने वाला है, लेकिन फिजूल पैसे खर्च करने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती हैं खर्च के प्रति लापरवाह रह सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। परिजन सहयोगी रहेंगे। इस वर्ष कुछ नया सामान खरीदेंगे तो पैसों की बचत करने में कामयाब नही रहेंगे। इसलिए कोई ज्यादा कीमती वस्तु खरीदते समय थोड़ी सतर्कता बरतें। आपको वर्ष की शुरुआत में कोई अति महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।

वर्ष 2019 में मेष राशि का पारिवारिक जीवन :

वर्ष के आरंभिक तीन महीनों में परिवार आपके लिए बहुत सकारात्मक और मददगार रहेगा परिवार की सलाह पर चलना आपके लिए ज्यादा लाभप्रद साबित होगा। एकतरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। आप धोखा देने वाले लोगों से दूर रहें। नववर्ष में आपके पारिवारिक जीवन में आपको कुछ परेशानी भी हो सकती है। वाद-विवाद संभव है। माता के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। भाग्य की प्रबलता से सभी पारिवारिक कार्य बनेंगे। अप्रैल में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

वर्ष 2019 में मेष राशि का स्वास्थ्य :

इस साल आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है अगर पूरे वर्ष स्वस्थ रहना है तो आप को आहार और जीवनशैली में कुछ आवश्यक बदलाव लाने की जरूरत होगी यह बदलाव क्या होंगे ये आपको समय आने पर अपने आप पता चल जाएगा। आंत, लिवर, और रक्त संबंधित समस्याएं आपको अगस्त से सितंबर के महीने में परेशान कर सकती है। अगर आप अपने खान-पान के प्रति सजग रहेंगे और सीमित मात्रा में आहार लेंगे तो आपको स्वास्थ्य के प्रति चिंता करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है।

वर्ष 2019 में मेष राशि का प्रेम जीवन :

मेष राशि वालो की लव लाइफ इस साल काफी अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में नव ऊर्जा का संचार होगा। आपको महिला मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर सिंगल है तो इस वर्ष कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपको लव लाइफ के संबंध में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है इस बात का ध्यान रखें कि जो भी फैसला आप लेंगे, वह आसानी से बदला नहीं जा सकेगा। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद न करें, वरना विवाद हो सकता है। लव लाइफ में जून के बाद स्थिरता आएगी। इस साल किसी अन्य धर्म के व्यक्ति के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ सकती है।

वर्ष 2019 में मेष राशि का करियर :

वर्ष के मध्य में करियर से संबंधित कुछ बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समय के साथ स्थितियों में सुधार होता चला जाएगा इसलिए ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। इस साल नौकरी के कई मौके आएंगे, आपको सही वक्त का इंतजार करना है और सूझबूझ से इन मौकों का लाभ उठाना है। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे और जो लोग पहले से नौकरी करते हैं और वे नौकरी छोड़कर कोई दूसरी नौकरी चाहते हैं तो वह तब तक पुरानी नौकरी न छोड़ें जब तक नई नहीं मिल जाए।

मेष राशि के जातकों के लिए वैदिक उपाय :

जब भी किसी लंबी यात्रा के लिए घर से निकले, किसी सफेद गाय को कच्चे चावल अवश्य खिलाएं इससे निश्चित तौर पर आपकी यात्रा शुभकारी रहेगी। महीने के पहले सोमवार को सुहागन स्त्री को सुहाग के सामान का दान करें इससे आपके पारिवारिक जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी।

मेष राशि 2019 के लिए शुभ महीना और शुभ रंग :

मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना बहुत शुभ है इस महीने कई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बैंगनी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ें : ऐसा काम करने वालों से दूर हो जाती हैं मां लक्ष्मी, नहीं मिलता है धन

Back to top button