राशिफल

सूर्य देव ने बदली है अपनी चाल, इन 5 राशियों के लोगों की बदल जाएगी किस्मत, होगा भाग्य उदय

हमारे जीवन पर ग्रहो की चाल का बड़ा फर्क पड़ता है। जी हां, ग्रहो के चाल के प्रभाव से कई बार हमारी लाइफ अस्त पस्त हो जाती है। ज्योतिष के मुताबिक, ग्रहो के अनुसार ही लाइफ में सुख और दुख आते हैं। ऐसे में सूर्य देव ने अपनी चाल बदली है। यूं तो सूर्य देव हर महीने अपनी चाल बदलते हैं, लेकिन इस महीने वे धनु राशि में प्रवेश कर गये हैं। सूर्य देव जब भी किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसका असर बाकि सभी राशियों पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 16 दिसंबर से सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। यानि इस राशि के स्वामी भी गुरू माने जाते हैं, ऐसे में सूर्य का इस राशि में प्रवेश करना तो खास है, लेकिन इसका असर अन्य राशियों पर भी पड़ता है। सूर्य का असर हर राशि पर अलग अलग पड़ता है। सूर्य देव की बदलती चाल से कभी किसी को दुखो का सामना करना पड़ता है तो कभी किसी का भविष्य उज्ज्वल हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

मेष राशि

सूर्य देव की बदलती चाल का प्रभाव मेष राशि पर पड़ रहा है। जी हां, मेष राशि के लोगों का स्वभाव बहुत ही ज्यादा अच्छा रहेगा। इस राशि के लोगों के रूके काम पूरे होंगे। मतलब साफ है कि दिसंबर से जनवरी तक इनकी लाइफ में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

वृषभ राशि

इस राशि के जातको को इस महीने अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वरना इन्हें संपत्ति से हाथ धोना पड़ सकता है। इनका क्रोध इनके नुकसान का कारण हो सकता है। ऐसे में इन्हें हर मामले शांति बरतनी होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह महीना बहुत ही ज्यादा खर्चीला होगा। इतना ही नहीं, इनके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी गड़बड़ हो सकता है, इसलिए इन्हें सावधान रहने की ज़रूरत है।

कर्क राशि

इस राशि के जातको के करियर में बदलाव होने की संभावनाए बढ़ रहे हैं, लेकिन इस महीने इन्हें अपनी आंख और हड्डियों का ध्यान रखना होगा, क्योंकि किसी दुर्घटना का योग भी बन रहा है।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां उठानी पड़ सकती है। इनका स्वास्थ्य इनका साथ नहीं देगा। इसलिए हो सके तो इस पूरे महीने सावधान रहने की कोशिश करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। इतना ही नहीं, ये नौकरी के लिए कहीं दूर जा सकते हैं। इसके अलावा इनके स्थान परिवर्तन का भी संयोग बन रहा है।

तुला राशि

इस महीने इस राशि के लोगों के सेहत में काफी उतार चढ़ाव दिखेगा। इन्हें आर्थिक परेशानी हो सकती है, लेकिन फरवरी में इनका जीवन पटरी पर आ सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों के करियर में बड़े परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। इनकी धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। इन्हें बस अपने सेहत का ख्याल रखने की ज़रूरत है।

धनु राशि

धनु राशि के जातको के करियर में पदोन्नति होने के संयोग हैं और इनके घर में मंगल कार्य होने की संभावनाए दिखाई दे रहे हैं। इनका स्थान परिवर्तन हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को अपनी आँखो का विशेष ध्यान रखना होगा। मकर राशि के जातको को अपने परिजनो का ध्यान रखना चाहिए, ताकि उन्हें कोई भी परेशानी न हो।

कुंभ राशि

 

कुंभ राशि के जातको के करियर में बदलाव होने का संयोग बन रहा है। इन्हें धनलाभ होगा और इनकी आर्थिक तंगी दूर होगी। इनका स्थान परिवर्तन होगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। इतना ही नहीं, इन्हें काम की वजह से थकान भी महसूस हो सकती है।

Back to top button
?>