राशिफल

सूर्य का हो चुका है धनु राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, किस्मत होगी मेहरबान

अगर ज्योतिष शास्त्र की माने तो सूर्य को यश-प्रसिद्धि तथा पिता कारक ग्रह माना जाता है। इसी वजह से सूर्य का किसी एक राशि से दूसरी राशि में जाना सफलता और सामाजिक सम्मान पाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। बीते 15 दिसंबर को सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। सूर्य यहाँ 14 जनवरी 2018 तक रहने वाला है। इस समय को धनुर्मास कहा जाता है और इसमें शादियाँ नहीं की जाती है। राशि के अनुसार इसका व्यक्ति पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है, आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

इन राशियों पर होगा यह प्रभाव:

मेष  राशि के जातकों के नौवें भाव में सूर्य विराजमान होगा। इसे भाग्य और पिता के भाव के साथ ही धर्म का भाव भी कहा जाता है। चूँकि सूर्य भी धर्म और पिता का भाव होता है इसलिए यह समय अत्यंत शुभ होता है। इस राशि के जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी या लम्बे समय से प्रतीक्षित कार्य पूरा होगा। धर्म और अध्यात्म में भी रूचि जागेगी। माता-पिता का अपमान भूलकर भी ना करें, वरना विपरीत फल भोगने पड़ेंगे।

वृषभ राशि के जातकों में सूर्य आठवें भाव में रहेगा जो ना ही अच्छा होता है और ना ही बुरा। इसलिए इन राशि के लोगों को अपने मेहनत का ही फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। क्रोध और विवादों से बचने की कोशिश करें। वाहन दुर्घटना के योग हैं इसलिए थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें।

मिथुन राशि के जातकों में सूर्य सातवें भाव में होगा। यह ज्यादा शुभ नहीं होता है। पारिवारिक अशांति के साथ ही कार्यक्षेत्र में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। बिना वजह से किसी से विवाद ना करें, वरना आपका ही नुकसान होगा।

कर्क राशि के जातकों में सूर्य छठवें भाव में होगाजो मिलाजुला फल देगा। थोड़ी रुकावट के साथ मेहनत करने पर पूरा फल मिलेगा। कर्ज देने से बचने की कोशिश करें। नौकरी-व्यवसाय में कार्यों की सराहना से ख़ुशी होगी। पेट सम्बन्धी परेशानियों से सावधान रहें।

सिंह राशि के जातकों के पांचवें भाव में सूर्य का होना जीवनसाथी या प्रेम सम्बन्धी परेशानिया खड़ी कर सकता है। मानसिक अशांति होगी लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। काम में सफलता मिलेगी लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशि के जातकों के चौथे भाव में सूर्य का होना वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ ला सकता है। जीवनसाथी से छोटा मनमुटाव बड़े विवाद का रूप ले सकता है। नौकरी-व्यवसाय में सफलता के साथ लम्बी यात्रा पर जानें के योग बन रहे हैं।

तुला राशि के जातकों के चौथे भाव्मे सूर्य के भ्रमण करने की वजह से शुभ फलदायक होगा। पारिवारिक, सामाजिक जीवन और कार्यक्षेत्र तीनों जगहों व्यक्ति को सफलता के साथ सम्मान भी मिलेगा। मेहनत करने से ना कतराएँ, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि के जातकों के द्वितीय भाव में सूर्य होगा, जिससे आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश करने से बचें। कुछ पारिवारिक तनाव रहेगा और पिता के साथ अच्छे सम्बन्ध लाभ का कारण बनेंगे। अपनी आँखों का ध्यान रखें।

चूँकि सूर्य इसी धनु में भ्रमण कर रहा है इसलिए इस राशि के जातकों की चाँदी है। आपको नौकरी-व्यवसाय के साथ हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेकिन अपनी सफलता को लेकर घमंड ना करें। अगर ऐसा होता है तो परिणाम विपरीत हो सकता है। पत्नी के साथ मनमुटाव के योग हैं।

मकर राशि के जातकों के बारहवें भाव में सूर्य का होना शत्रुओं को कमजोर बनाता है। फिजूलखर्ची से दूर रहें। आपको अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे समय का मजा लें।

कुम्भ राशि के जातकों के ग्यारहवें भाव में सूर्य होगा। जो हर प्रकार से शुभ फल देने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धनलाभ होगा। आपके उच्च अधिकारीयों से सम्बन्ध अच्छे होंगे इस वजह से लाभ होगा। कोई मांगलिक कार्य आपके परिवार में हो सकता है।

मीन राशि के जातकों के दशवें भाव में सूर्य होगा जो मिलाजुला फल देगा। पारिवारिक जीवन में अशांति देगा तो कार्यक्षेत्र में शुभ फल देने वाला होगा। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अपने सेहत का ख़याल रखें।

Back to top button