बॉलीवुड

हनीमून के वक्त बिमार पड़ गए थे विराट कोहली, सामने आई चौंकाने वाली वजह

मुम्बई – भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की गुपचुप शादी के बाद रोम से हनीमुन मनाकर देश वापस आ चुके हैं। आपको बता दें कि लंबे अफेयर में रहने के बाद दोनों ने इटली में शादी कर ली और हनीमुन के लिए रोम चले गए। शादी के बाद पहली बार दोनों कपल इंडिया वापस आ चुका है। विराट-अनुष्का के हनीमून की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इंडिया वापस आने के बाद अनुष्का पहली बार आज अपने ससुराल यानि विराट के घर पहुंची हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारत से दूर इटली के गांव मिलान में शादी की। हालांकि, ये शादी बेहद गुपचुप तरीक से हुई लेकिन अब दिल्ली और मुम्बई में ग्रांड पार्टी होगी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हस्तियां शामिल होंगी। खबरों के मुताबिक, दिल्ली में 21 दिसंबर यानि कल और मुम्बई में 26 दिसंबर को दोनों की शादी का ग्रांड रिसेप्शन रखा गया है। इसी वजह से दोनों आज विराट के घर यानि अनुष्का के ससुराल में रुके हुए हैं। मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड हस्तियां और क्रिकेटर्स शामिल होंगे।

शादी और फिर हनीमून मनाने के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडिया वापस आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का अभी विराट के दिल्ली वाले घर में रुकी हुई हैं, जहां  ये आई तस्वीरों में ये कपल अपनी फैमिली के साथ मस्ती के मुड़ में दिख रहा है। जो तस्वीर सामने आई है उसमें अनुष्का ने पिंक कलर का सूट पहन रखा है जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। तस्वीर में विराट सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने दिख हैं। लेकिन, इसी बीच एक खबर सामने आई है, जिसे जानकर आपको झटका लग सकता है। दरअसल, खबर के मुताबिक, विराट कोहली अपने हनीमुन के वक्त बिमार पड़ गए थे।

खबरे के मुताबिक, हनीमून के वक्त विराट की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। विराट की तबियत इतनी ज्यादा खबार हो गई थी कि उन्हें हॉस्‍पिटल में भी भर्ती करना पड़ा था। लेकिन, अब क्योंकि वो देश वापस लौंट आये हैं तो कहा जा सकता है कि सब कुछ ठीक है। लेकिन, विराट की तबियत खराब होने की वजह फ़िनलैंड का ठंड भरा मौसम बताया जा रहा है। लेकिन, हम इस खबर की पुष्टी नहीं कर रहे हैं। क्योंकि, यह जानकारी हमें सूत्रों से पता चली है। इस बात की सच्चाई सभी तक सामने नहीं आई है।

Back to top button