बॉलीवुड

प्रियंका के सिंदूर पर उठे सवाल तो मां ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

प्रियंका औऱ निक ने बेहद ही खूबसूरत और शानदार तरीके से शादी कर ली। दोनों अपना हनीमून ओमान में मना रहे हैं, किन ट्रोलर्स कहीं भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहे। दरअसल प्रियंका और निक अपना हनीमून मनाकर लौट आए हैं। वहीं प्रियंका अब अपनी फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग पर लौट आईं। शूट पर लौटने के वक्त उनके माथे पर सिंदूर, हाथ में चूड़ा औऱ गले में मंगलसूत्र वैसे ही सजा था। इसको लेकर अब प्रियंका को ट्रोल किया जा रहा है। अब उनके बचाव में उनकी मां मधु चोपड़ा सामने आई हैं।

सिंदूर लगाने पर उठ रहे सवाल

बता दें कि प्रियंका को उनके सिंदूर के लिए ही नहीं बल्कि उनके पति का सरनेम इस्तेमाल करने के लिए भी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल यह सारा बवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि प्रियंका हमेशा से इन मामलों में काफी रिबेलियस यानी बागी किस्म की रही हैं। उनके विचार फेमिनिस्ट वाले रहे हैं। ऐसे में लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है कि प्रियंका ने शादी के बाद भी सिंदूर –मंगलसूत्र लगाए रखा है और सोशल मीडिया पर उनके नाम के आगे जोनास भी जुड़ गया है। लोगों का कहना है कि प्रियंका भूल गई हैं कि वह बॉलीवुड की फेमिनिस्ट हैं।

मां ने दिया जवाब

प्रियंका तो फिलहाल इन सब बातों पर कोई ध्यान नहीं दे रहीं, लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा को यह सारी बाती नागवार गुजरी हैं। मधु चोपड़ा ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा क सिंदूर का मतलब किसी तरह का बंधन नही है। प्रियंका हर रोज इसे साबित कर रही हैं।

बता  कि प्रियंका अपने शादी वाले दिन से ही ट्रोलर के निशाने पर आ गई हैं। इससे पहले उनकी शादी वाले दिन जमकर आतिशबाजी हुई जिससे कुछ लोगों ने उनपर निशाना साधा। दरअसल प्रियंका खुद को अस्थमा की मरीज बताती हैं। इसके बाद लोगों ने जमकर सवाल उठाने शुरु कर दिए थे कि प्रियंका सिर्फ दूसरों को नसीहत देती हैं और खुद इस बारे में कुछ नहीं करती।

पहले भी हो चुका है विवाद

इसके बाद निक के साथ हनीमून मनी रही प्रियंका ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें एक तस्वीर में निक ने हाथ में सिगार पकड़ी है जिसके बाद से लोगों ने कमेंट किया कि अब आपको अस्थमा वाली समस्या नही है। साथ ही अब प्रियंका के सरनेम लगाने और सिंदूर लगाने में भी लोगों को समस्या होने लगी हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया में अपने नाम के आगे जोनास लगा लिया है और अब वह प्रियंका चोपड़ा जोनास हो चुकी हैं।

हालांकि प्रियंका दूसरी एक्ट्रेसेज के हिसाब से बॉलीवुड में अपनी बात ज्यादा बेबाकी से रखती नजर आई हैं। इससे पहले उनके एक स्टेटमेंट ने बवाल मचा दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें किसी मर्द की जरुरत नही हैं। अगर उन्हें कोई मर्द चाहिए तो वह सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए । उस वक्त भी लोगों ने के इस बयान पर खासी नाराजगी जताई थी। लोगों का कहना था कि अगर कोई मर्द इसी तरह की बात बोले की उन्हें औरत सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए चाहिए तो यह कितनी शर्मनाक बात होगी। फिलहाल प्रियंका तो इस मामले में चुप हैं और अपने पति के साथ शादी के खुशी के पल बिता रही हैं।

यह भी पढ़ें

प्यार को पाने के लिए मुस्लिम बने ये सितारे, नंबर 3 ने तो त-ला -क दिए बिना कर ली थी शादी

Back to top button