स्वास्थ्य

पेट घटाने से लेकर सर्दी जुकाम तक, कई चीजों में मदद करत है ग्रीन टी

आजकल पेट कम करने के लिए ग्रीन टी पीने का चलन बहुत बढ़ गया है। कुछ लोग इसे स्टेटस सिंबल भी मानते हैं और इसलिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। अगर आप भी शौक से ग्रीन टी पीते हैं तो अच्छी बात है। हालांकि आपको इससे जुड़े फायदे के बारे में पता होना चाहिए। ग्रीन टी क्यों फायदेमंद है इसको पीने से शरीर में क्या फायदा होता है। हालांकि ग्रीन टी को बनाने के भी अलग अलग विधि है। ग्रीन टी का इस्तेमाल करने वाले लोगों को पता होना चाहिए की इसे कब पीना चाहिए। हम आपको बताते हैं इसके विधि और फायदे।

विधी

  • ग्रीन टी बनान बहुत ही आसान है। आपके बाजार में ग्रीन टी आसानी से मिल जाएगा।
  • सबसे पहले एक बर्तन में एक कप पानी डालें
  • अब ग्रीन टी एक चम्मच डालें और थोड़े देर के लिए ढक दें। ऐसा तब के लिए है जब आप इसे पत्ती की तरह इस्तेमाल कर रहे हों।
  • ग्रीन टी को बैग की तरह इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एक कप गर्म पानी में ग्रीन टी का बैग छोड़ दें। कुछ देर बाद जब यह घूल जाएं तो इसका सेवन करें।

वैसे तो फ्लेवर वाली भी ग्रीन टी बाजार में आसानी  से मिल जाएगी, लेकिन अगर नहीं है तो आप इलायची पाउडर औऱ शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्रीन टी के फायदे

मोटापा करे कम

ग्रीन टी का सबसे बड़ा फायदा है कि यह आपके पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है।  इसमें काफी मात्रा मे कैफीन होता है जो पेट की चर्बी घटाता है। इसमें चायपत्ती की दूसरी कमियां नहीं होती जिससे पेट बढ़ें। अगर ग्रीन टी का इस्तेमालकर रहे हैं तो पानी में करें, इसें दूध में ना बनाएं।

दिल के रोग

ग्रीन का सेवन सिर्फ मोटापा घटाने के लिए नहीं किया जाता। इसके सेवन से कॉलेस्ट्रल कम होता है और यह दिल के रोगों को कम करता है। कई बार दिल का दौरा पड़ने के बाद भी यह ह्दय घातक कोशिकाओं को रोकता है। इसके सेवन से दिल को फायदा मिलता है।

कैंसर

जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन कैंसर जैसी बड़ी घातक बीमारी भी ग्रीन टी के सेवन से रोकी जा सकती है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है तो जो शरीर पर अच्छा प्रभाव डालता है। इसके सेवन से कैंसर की कोशिशकाओं से शरीर को सुरक्षा मिलती हैं।

हड्डियां

ग्रीन टी का सेवन करने से हडिड्यां भी मजबूत होती हैं। दरअसलइसमें फ्लोराइड अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत रखता है। अगर आप रोज ग्रीन टी का सेवन कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप अपने शरीर को बहुत मजबूत बनाए हुए हैं।

सर्दी जुकाम

सर्दियों के मौसम में ग्रीन टी का इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद होता है। इन दिनों में सर्दी जुकाम ज्यादा फैलता है। ऐसे में ग्रीन टी का सेवन आपको सर्दी जुकाम से बचाता है। इसमें विटामिन सी होता है तो फ्लू और सर्दी से लड़ने में शरीर की मदद करता है। इस मौसम में खास तौर पर गीन टी का सेवन करना फायदेमंद रहेगा।

नुकसान

ग्रीन टी का कभी भी बहुत अधिक मात्रा मे सेवन ना करें। बहुत ज्यादा भी इसका इस्तेमाल ना करें। इससे आयरन की कमी हो सकती है। अगर किसी बीमारी की दवा खा रहें तो मेडिसीन के साथ इसका सेवन ना करें।

यह भी पढे़ं

Back to top button