स्वास्थ्य

बच्चों में अक्सर होती है खसरा की बीमारी, जानें इस के लक्षण और घरेलू उपचार

खसरा की बीमारी बच्चों में होने वाली एक बीमारी है जिसे मेजल्स भी कहते हैं। अक्सर सर्द गर्म मौसम में यह बीमारी होती है जिससे शरीर पर छोटे छोटे दानें निकल आते हैं। यह ऐसा संक्रमण होते है जो एक बच्चे से दूसरे बच्चे को हो जाता है। यह उन बच्चों को जल्दी होता है जिनकी प्रतिरोधक क्षमत या इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है। इस बीमारी के लक्षण बच्चों में तुरंत नजर नहीं आते हैं। हालांकि इसका घरेलू रुप से भी उपचार किया जा सकता है। चूकिं यह बच्चों में जल्दी होती है इसलिए उनका खास ख्याल रखना चाहिए। आपको बताते हैं कैसे कर सकते हैं खसरा का घरेलु उपचार ।measles home remedies in hindi – khasra ka gharelu upchar

खसरा के लक्षण

  • बुखार
  • सूखी खांसी
  • नाक बहना
  • गले में खराश
  • आंखों में सूजन
  • चेहरे और शरीर के हिस्से पर दाग और दाने

खसरा का घरेलु उपचार

खसरा बीमारी के इलाज के लिए बीमार को सबसे पहले ताजे फलों का जूस देना चाहिए। फलों के ताजा जूस से शरीर का तापमान थोड़ा कम होता है और शरीर में राहत महसूस होती है। खसरा के दौरान बच्चे बहुत सुस्त महसूस करते हैं और उन्हें जल्दी भूख नहीं लगती है। ऐसे में उन्हें जूस पीलाते रहना चाहिए।

गर्म पानी से खसरा का उपचार

खसरा का उपचार

जूस के साथ साथ बीमार व्यक्ति को हल्के गर्म या गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। शरीर में बहुत तरह की गंदगी जमने लगती है। इसके इलाज के लिए हमेशा गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। गर्म पानी से शरीर के अंदर मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है। इससे भी खसरे में आराम मिलता है।

नीम की पत्ती से खसरा का उपचार

खसरा का उपचार

खसरा से बीमार व्यक्ति के शरीर में खुजली की समस्या होती है। कई बार खुजली से त्वचा छील जाती है। बच्चों में यह समस्या हो तो और भी परेशानी होती है। ऐसे में पानी में नीम के पत्ते डालकर कुछ वक्त के लिए छोड़ दें । उसके बाद रोगी को इस पानी से स्नान कराएं। इससे खुजली नहीं होगी।

नींबू से खसरा का उपचार

खसरा का उपचार

खसरा जैसी बीमारी में नींबू भी बहुत लाभदायक होता है। अगर बच्चे या बड़े किसी को भी खसरे की बीमारी है तो उसे नींबू का जूस जरुर पिलाएं। जब जब प्यास लगे तो सादे पानी की जगह नींबू पानी ही पिलाएं। इससे प्यास बढ़ती है और शरीर में आराम भी मिलता है।

संतरे की जूस से खसरा का उपचार

खसरा का उपचार

खसरा में संतरा का इस्तेमाल करना भी अच्छा माना जाता है। संतरे के जूस से शरीर की गंदगी भी साफ होती है और रोगी की पाचन शक्ति भी बढ़ती है। या तो संतरे का खाने में इस्तेमाल करें या जूस के रुप में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

हल्दी से खसरा का उपचार

खसरा का उपचार

हल्दी भी कई तरह की बीमारियों को दूर करता है। इसमें खसरा को भी ठीक करने की शक्ति होती है। सूखी हल्दी की जड़ों को धूप में सूखा लें और फिर बारीक पीस लें।  अब करेले के जूस में हल्दी औऱ शहद डालकर रोगी को दें। यह स्वाद में तो खराब लगेगा, लेकिन इससे बीमारी दूर हो जाती है।

जौ से खसरा का उपचार

खसरा का उपचार

खसरा की बीमारी में जौ देना भी काफी असरदायक होता है।जौ के पानी में कफ की समस्या को दूर करते हैं। जौ के पानी में ताजे बादाम के तेल की कुछ बूंद डाल लें। इसका सेवन करें और कुछ ही दिनों में खसरा ठीक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें

Back to top button