बॉलीवुड

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Sushant Singh Rajput का ये अनदेखा विडियो, भावुक हो रहे लोग

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद से उनके चाहने वाले गम के सागर में डूब गए हैं। सोशल मीडिया में कई लोग उनसे पिछले कुछ समय से बात न कर पाने और उनके संपर्क में न रह पाने को लेकर बड़ा ही अफसोस प्रकट कर रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस भी सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के पीछे की वजह की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।

सोशल मीडिया में कई लोग सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कई तरह की जानकारी पोस्ट कर रहे हैं। इसी क्रम में सुशांत सिंह राजपूत के करीबी माने जाने वाले अभिनेता अली गोनी की ओर से सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है, जिसे देखकर सुशांत सिंह राजपूत के एक अलग ही शख्सियत होने की खासियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

क्या है वीडियो में?

View this post on Instagram

A post shared by ??? ??? ???? ~ علی گونی (@alygoni) on


सुशांत सिंह राजपूत की एक फिल्म सोनचिरैया के सेट का यह भावुक कर देने वाला वीडियो है। इस वीडियो में सुशांत फिल्म के सेट पर एक बच्ची को अपने हाथों से खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। यह बच्चे भी बड़े ही प्यार से खाना खा रही है और बैकग्राउंड में जो गाना बज रहा है, वह उसका लुत्फ भी उठा रही है।

इस वीडियो का कैप्शन अली गोनी ने कुछ ऐसा दिया है- एक सूरज था कि तारों के गहराने से उठा। आंखें हैरान हैं। क्‍या शख्‍स जमीन से उठा… शुक्रिया मिजू खान भाई सुशांत के इस खूबसूरत को वीडियो शेयर करने के लिए।

फिल्म सोनचिरैया में सुशांत सिंह राजपूत को एक डाकू की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। फिल्म में उनके किरदार की बड़ी सराहना हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेई, अभिनेत्री भूमि पेडणेकर और रणबीर शौरी भी मौजूद थे। सुशांत सिंह राजपूत को बच्चों से हमेशा से ही बहुत लगाव रहा है। कई मौकों पर बच्चों के प्रति अपने प्यार को वे जाहिर कर चुके थे।

बच्चों के लिए सुशांत का प्यार

कई बच्चों को सुशांत सिंह राजपूत की ओर से नासा तक घूमने के लिए भेजा गया था। दरअसल सुशांत का यह सपना था कि वे कुछ बच्चों को नासा भेजें। अपने कई करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से उन्होंने अपने इस सपने का जिक्र भी किया था। सुशांत बच्चों को लेकर अपने एक प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे थे।

जिन बच्चों ने सोशल मीडिया में अपनी पढ़ाई के लिए सुशांत सिंह राजपूत से मदद की गुहार लगाई थी, उन्होंने तत्काल उनकी मदद भी की थी। सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसे बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा अपने कंधे पर उठा लिया था।

सोनचिरैया में दमदार अभिनय

बिहार से नाता रखने वाले 34 साल के सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। सोनचिरैया में उनके अभिनय की बड़ी सराहना की गई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। आखिरी फिल्म सुशांत के जीवन की ड्राइव रही, जिसे कि थियेटर में रिलीज नहीं किया गया था। सुशांत सिंह राजपूत इससे नाराज भी बताए जा रहे थे।

Back to top button