समाचार

सुशांत की खबर सुन कर एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का हुआ बुरा हाल, बस बोल पाईं ये एक बात

आज यानी कि 14 जून का दिन फिल्म इंडस्ट्री के साथ सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों के लिए किसी बुरे सपने के जैसा साबित हुआ है। अचानक दोपहर में यह खबर सुनने को मिली कि मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में उन्होंने फांसी लगा ली। जिस किसी को भी यह खबर मिली, पहले तो उसे इस पर यकीन ही नहीं हुआ। सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ।

बस इतना ही कह पाईं अंकिता लोखंडे

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से संपर्क किया गया और उन्हें यह बताया गया कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है तो उनके पैरों तले जैसे जमीन ही खिसक गई। अंकिता लोखंडे ने बस इतना ही कहा- क्या? इसके बाद अंकिता लोखंडे ने फोन काट दिया। अचानक से जो सुशांत सिंह राजपूत को लेकर यह खबर आई, उस पर यकीन करना हर किसी के लिए बहुत ही कठिन हो रहा है।

पवित्र रिश्ता से रिश्ते की शुरुआत

गौरतलब है कि टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे दोनों ही प्रमुख भूमिकाओं में थे। उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी बहुत पसंद की जा रही थी। इस सीरियल में काम करने के दौरान ही सुशांत और अंकिता ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

दोनों का रिलेशनशिप अच्छा चल रहा था और उनके फैंस इस चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि दोनों शादी के बंधन में बंध जाएं। इसी दौरान सुशांत सिंह राजपूत को हिंदी फिल्मों में ब्रेक मिल गया और उनका हिंदी फिल्मों का सफर शुरू हो गया। इसके बाद वर्ष 2016 में इन दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया।

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी को टीवी जगत की सबसे शानदार और सुपरहिट जोड़ी में से एक माना जाता था। इस सीरियल में इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री को देखकर दर्शक उन पर फिदा हो गए थे।

दोस्त भी थे घर पर

यह भी सुनने में आ रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के घर में उनके कई दोस्त भी मौजूद थे। रात में सुशांत सोने के लिए अपने कमरे में चले गए थे। इसके बाद सुबह में उन्होंने जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला और अंदर से कुछ जवाब भी उन्होंने नहीं दिया तो फिर उनके कमरे के दरवाजे को तोड़ दिया गया। दरवाजा टूटने के बाद वे अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिले।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड के सितारे तक स्तब्ध रह गये। जहां पीएम मोदी ने भी उनके निधन की खबर पर अपने ट्वीट में हैरानी जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी, वहीं अक्षय कुमार और करण जोहर जैसे सितारों ने भी सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सुनकर खुद को हैरान बताया।

पढ़ें अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद टूट गए थे सुशांत सिंह राजपूत, रिश्ता टूटने की वजह आयी सामने

Back to top button
?>