बॉलीवुड

क्रिकेटर बहन और अधिकारी पिता के बेटे थे सुशांत सिंह राजपूत, मां के जाने लगा था सदमा

मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर जैसे ही सामने आई, बॉलीवुड सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया।

बहन स्टेट लेवल क्रिकेटर

सुशांत सिंह राजपूत, जिनका जन्म पटना में हुआ था, उनका मूल निवास बिहार के पूर्णिया में है। फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में शीर्ष भूमिका निभाकर हर किसी का दिल जीत चुके सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बहुत ही कम लोगों को यह जानकारी होगी कि उनकी बहन मिट्ठू एक स्टेट लेवल क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

2002 में चल बसी थीं मां

अपनी मां के सुशांत सिंह राजपूत बहुत ही करीबी थे। वर्ष 2002 में उनकी मां चल बसी थीं। मां का जब निधन हो गया था तो उसके बाद सुशांत सिंह राजपूत पूरी तरीके से टूट गए थे। यही वह समय था जब सुशांत सिंह राजपूत का पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था।

सुशांत के पिता एक सरकारी अधिकारी रह चुके हैं। उनके परिवार में 4 बहनें थीं, जिनमें से एक बहन का निधन हो गया था। ऐसे में तीन बहनें, सुशांत के पिता केके सिंह और खुद सुशांत परिवार में रह गए थे।

पटना के राजीव नगर में घर

पटना के राजीव नगर में सुशांत सिंह राजपूत का घर स्थित है। सुशांत के पिता अब इसी घर में रह रहे हैं। सुशांत की मां जब गुजर गई थीं तो उसके बाद उनके परिवार में उनके पिता के साथ तीन बहनें और खुद सुशांत बचे थे। पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत अंतिम बार पटना स्थित अपने घर आए थे। बीते साल 11 मई को राजीव नगर के मंदिर में एक पूजा में भी सुशांत सिंह राजपूत ने हिस्सा लिया था।

सुशांत सिंह राजपूत की निजी जिंदगी की बात की जाए तो टीवी शो पवित्र रिश्ता में काम करने के दौरान अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ वे रिलेशनशिप में आ गए थे। लंबे अरसे तक दोनों रिश्ते में थे और उनके रिश्ते की खबरें सोशल मीडिया में वायरल हुआ करती थीं। फिर 2016 में इस रिश्ते को दोनों ने खत्म करने का फैसला लिया था।

इसके बाद कृति के साथ सुशांत के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं। वैसे, सुशांत सिंह राजपूत और कृति इन दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर इस रिश्ते को कुबूल नहीं किया था। सुशांत सिंह राजपूत के अचानक आत्महत्या कर लेने के बाद उनका परिवार सकते में है।

इन्होंने दी श्रद्धांजलि

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, गोविंदा, एकता कपूर, शिल्पा शेट्टी, स्वरा भास्कर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, मनोज मुंतशिर और कुमार विश्वास जैसे दिग्गजों की ओर से सोशल मीडिया में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन स्टेट लेवल क्रिकेटर तो हैं ही, लेकिन बचपन में सुशांत भी क्रिकेटर बनने का सपना देख रहे थे। हालांकि, सुशांत ने बाद में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बीच में इसे छोड़कर वे एक्टिंग की दुनिया की ओर खिंचे चले गए थे। क्रिकेट में अपनी रुचि के कारण ही एमएस धोनी की बायोपिक में उन्होंने धोनी का किरदार शानदार तरीके से निभाया था।

पढ़ें 34 साल की उम्र में सुशांत सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा, 5 दिन पहले Ex मैनेजर कूद गई थी 14वें मंजिल से

Back to top button