अध्यात्म

आज मनाई जा रही है फाल्गुन अमावस्या, आज के दिन गलती से भी न करें ये काम

आज यानी कि 23 फरवरी दिन रविवार को फाल्गुन अमावस्या मनाई जा रही है। फाल्गुन के महीने में जो अमावस्या पड़ती है, उसे ही फाल्गुन अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इसे इसलिए बहुत खास माना गया है क्योंकि पितरों का तर्पण फाल्गुन अमावस्या के दिन करना बहुत ही फलदाई माना जाता है। इस बार के फाल्गुन अमावस्या की शुरुआत बीते 22 फरवरी दिन शनिवार को ही शाम 7 बजकर 4 मिनट पर ही हो गई थी। यह आज रात 9 बजकर 3 मिनट तक जारी रहने वाली है।

हावी होती हैं नकारात्मक ताकतें

धार्मिक शास्त्र को यदि आप उलट कर देखें और धार्मिक कथाएं एवं पुराणों की मानें तो फाल्गुन अमावस्या की तिथि को इन सभी ने बहुत ही महत्वपूर्ण बताया है। ऐसा कहा गया है कि फाल्गुन अमावस्या के दिन नकारात्मक शक्तियां बहुत ही प्रभावशाली और मजबूत रहती हैं। बहुत से बुरे ख्यालात भी मन में आते हैं। बहुत से ऐसे काम हैं, जिनकी फाल्गुन अमावस्या के दिन करने की मनाही होती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही कामों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको फाल्गुन अमावस्या के दिन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

न करें इनका सेवन

यदि आपको देर तक सोने की आदत है तो फाल्गुन अमावस्या के दिन आप ऐसा बिल्कुल भी ना करें। इस दिन सुबह जल्दी उठ जाना अच्छा माना जाता है। यही नहीं, फाल्गुन अमावस्या के दिन आपको किसी भी तरह का तामसिक भोजन जैसे कि लहसुन, प्याज, मसाले, शराब और मांस आदि का प्रयोग घर में भूलकर भी नहीं करना चाहिए। फाल्गुन अमावस्या के दिन आपका भोजन पूरी तरह से सात्विक होना चाहिए।

नमक से रहें दूर

एक और चीज जो फाल्गुन अमावस्या के दिन आपको नहीं करनी चाहिए, वह है किसी भी प्रकार के नमक का सेवन। जी हां, इस दिन किसी भी तरह का नमक खाने की मनाही रहती है। इस दिन दरअसल आपको व्रत करना चाहिए, क्योंकि इसका अच्छा फल मिलता है। यही नहीं, किसी भी दूसरे के घर से आया हुआ अनाज आपको फाल्गुन अमावस्या के दिन भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। इस दिन आप केवल वही खाएं, जो आपके घर का भोजन हो।

न रखें अंधेरा

आप फाल्गुन अमावस्या के दिन इस बात का भी ध्यान जरूर रखें कि घर के किसी भी कोने में अंधेरा नहीं पसरा हुआ हो। जैसे ही शाम हो, आप घर के सभी कमरों में रोशनी जरूर फैला दें। इससे नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं। इसके अलावा फाल्गुन अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण किए जाने की परंपरा है। ऐसे में इस दिन यदि आपके घर कोई भिक्षा मांगने के लिए पहुंच जाता है तो उसे आप भूल कर भी अपने दरवाजे से खाली हाथ न लौटाएं। इस दिन आपको उन्हें भिक्षा देने से लाभ भी मिलता है।

इन्हें न पहनें

फाल्गुन अमावस्या के दिन आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप काले रंग के कपड़े तो इस दिन भूलकर भी न पहनें। इस दिन केवल हल्के रंग के कपड़े ही आप प्रयोग में लाएं। इन्हें सुबह में स्नान करने के बाद आपको पहन लेना चाहिए। इन चीजों का यदि आप ध्यान रखेंगे तो फाल्गुन अमावस्या का आपको अच्छा फल अपने जीवन में प्राप्त होगा।

पढ़ें 30 साल बाद शनि का मौनी अमावस्या पर मकर राशि में प्रवेश, लव लाइफ से लेकर करियर तक ऐसा बीतेगा दिन

Back to top button