अध्यात्म

अकाल मृत्यु से बचाने के लिए ही नहीं बल्कि इन 6 परेशानियों को दूर करता है महामृत्युंजय मंत्र

सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा हैं तो उसके पालनहार भगवान विष्णु और उसकी बराबरी बनाएं रखने के लिए संहार करने वाले हैं भगवान शिव। महादेव भले ही प्राण लेते हों, लेकिन सच्चे मन से उनकी प्रार्थना करने वाले के प्राण भगवान शिव छोड़ भी देते हैं। इसके लिए भगवान शिव का सबसे खास मंत्र है महामृत्युजंय मंत्र। ये भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला सबसे खास मंत्र माना गया है। इससे ना सिर्फ महादेव अकाल मृत्यु से बचाते हैं बल्कि हर तरह की परेशानी और रोग खत्म हो जाते हैं। आपको बताते हैं कि महामत्युजंय के मंत्र से आपकी कौन सी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।

क्या है ये मंत्र

ऊं हौं जूं स: ऊं भूर्भूव: स्व: ऊं त्र्यम्बकम यजामहे सुगंधि पुष्टिवर्धनम उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्युमुर्क्षीय मामृतात ऊं स्व:  स: जूं हौं ऊं

दोष होते हैं खत्म

हम इस संसार में जो भी रोग, दुख, समस्या झेलते हैं वो कहीं अलग से नहीं आती बल्कि हमारे दोष का ही एक रुप होती हैं। भगवान शिव बड़े दयालु हैं और व्यक्ति की हर छोटी से छोटी औऱ बड़ी सी ब़ड़ी भूल वो माफ कर देते हैं अगर व्यक्ति सच्ची श्रद्धा से उनके अपने किए की क्षमा मांगता है। ऐसे में सबसे कारगर है महामृत्युंजय का पाठ करना जो मांगलिक  दोष, नाड़ी दोष, कालसर्प दोष, भूत-प्रेत दोष, रोग, दु:स्वपन, गर्भनाश,संतान बाधा जैसे दोष को दूर कर देता है।

शुभ फल

महामृत्युंजय मंत्र को अकाल मृत्यु का काट बताया गया है। अगर आपको हमेशा अकाल मृत्यु का भय सताता रहता है तो महामृत्युंजय का पाठ करना अच्छा रहता है। ये जप भगवान शिव को बहुत प्रिय है। जो भी व्यक्ति इस मंत्र का जाप करता है भगवान शिव उसपर अपनी कृपा बरसाते हैं औऱ उन्हें लंबी आयु मिलती है।

आरोग्य

जीवन का सबसे बड़े सुख में से एक है निरोगी रहना। जिस व्यक्ति के पास धन संपदा ना हो और वो निरोगी रहे तो भी वो बहुत संपन्न है औऱ ढेर सारी संपत्ति रखने के बाद भी हमेशा बीमार रहने वाला व्यक्ति असहाय है। अगर हमेशा बीमार रहते हों या हमेशा परिवार में बीमारियां ही घेरी रहती हैं तो इसके लिए महामृत्युंजय का जाप करना बेहतर होता है।

संपत्ति की प्राप्ति

 

हर व्यक्ति को धन की चाह होती है जिससे वो सुख से अपना जीवन बिता सकें। उसे महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करना चाहिए। इस मंत्र का पाठ करने से भी आपको धन संपदा मिलती है औऱ धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

संतान प्राप्ति

महादेव सिर्फ जीवन देते नहीं बल्कि जीवन की प्राप्ति कराते हैं। अगर आपके विवाह को लंबा समय हो गया औऱ फिर भी आपको संतान प्राप्ति नहीं हो रही तो महामृत्युजंय मंत्र का पाठ करें। इससे आपको संतान का सुख मिलेगा। महामृत्युंजयंत्र का पाठ करने से भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है।

सम्मान

सिर्फ पैसा कमा लेना बड़ी बात नहीं होती है बल्कि पैसे के साथ साथ यश और सम्मान कमाना बड़ी बात होती है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करेंगे तो आपको यश कीर्ति लाभ औऱ सम्मान भी मिलेगा। महादेव महामृत्युंजय मंत्र के जाप करने वाले व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं और समाज में उसकी प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button