दिलचस्प

जानें सपने में बच्चे का दिखना शुभ है या अशुभ, भविष्य की मिलती है जानकारी

रात को सोते समय कई बार तो हम काफी गहरी नींद में सोते हैं, लेकिन कई बार हमें कुछ सपने दिखाई देते हैं। सपनों को लेकर हर किसी के मन में कई तरह की बातें चलती हैं। कभी डरावने सपने आते हैं तो कभी मरने के सपने आते हैं। कभी आप सपने में हंस रहे होते हैं तो कभी रो रहे होते हैं। हालांकि हर सपने का अपना एक अलग मतलब होता है। विद्वान मानते हैं कि ये सपने फालतू नहीं होते हैं बल्कि कहीं ना कहीं हमारे भविष्य से इनका जुड़ाव होता है। सपने से जुड़े रहस्य हर किसी को चौंका जाते हैं। हालांकि सपने कई तरह के होते हैं, लेकिन सपने में अगर बच्चे दिखें तो उसका क्या मतलब है ये बात कम लोग ही जानते हैं।

कई बार कुछ बातें हमारे दिमाग में चल रही होती है या तो हम बहुत परेशान रहते हैं या फिर खुश रहते हैं तो उससे जुड़े सपने आते हैं। हालांकि कुछ सपने ऐसे भी आते हैं जिनके बारे में हम उस वक्त सोचते भी नहीं है और ऐसे में ये सपने चौंका जाते हैं। ऐसा ही कुछ होता है बंच्चों को सपने में देखना। आपके सपने का क्या मतलब है ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपको बच्चा सपने में किस रुप में दिख रहा है।

रोता बच्चा

अगर आप खुद को या किसी को सपने में रोता देखते हैं तो ये असल में अच्छा माना जाता है, लेकिन रोता हुआ बच्चा देखना काफी अशुभ मानते हैं। रोता हुआ बच्चा दिखाई देने का मतलब होता है कि आपको आने वाले समय में कोई बड़ी असफलता या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एक रोता बच्चा सपने में ये दर्शाता है कि आपके घर में कुछ अशुभ होने वाला है या फिर कोई बड़ा कलेश हो सकता है।

यह भी पढ़ें – सपने में पानी देखना

जुड़वा बच्चा

इन बच्चों को सपने में देखने वालों के लिए अलग अलग भविष्य का पता चलता है। जैसे किसी बिजनेस मैन ने जुड़वा बच्चों क सपने में देखा है तो इसका मतलब है कि उसे अपने बिजनेस में कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है या कोई बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है। वहीं अगर किसी कुंवारी व्यक्ति को जुड़वा बच्चे सपने में दिखे तो ये इस बात का इशारा होता है कि जल्दी ही उसका रिश्ता कहीं तय होने वाला हैं। अगर किसी स्त्री को ये जुड़वा बच्चे का सपना आता है जिसका कोई बच्चा ना हो तो इसका मतलब है कि उसे जल्दी ही बच्चा होने वाला है।

गोदी का बच्चा

अगर बहुत ज्यादा ही छोटे बच्चे  कई औरत सपने में देखती है तो ये इस बात की ओर इशारा करती है कि वह जल्द ही मां बनने वाली है और उसकी गोद भरने वाली । साथ ही उसका वैवाहिक जीवन बहुत सुखी बितने वाला है ये इस बात का भी प्रतीक है।

बड़ा बच्चा

थोड़े बड़े बच्चे का भी अगर आप सपना देखते हैं तो .ये भी आपके लिए काफी शुभ होता है। ये इस बात का इशारा करता है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। अगर बार बार सपने में बड़े बच्चे दिखाई दे रहे हैं तो इसका मतलब है कि सब कुछ अच्छा होने वाला है। ऐसे बच्चों को सपने में देखना शुभ मानते हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button