दिलचस्प

जिस घर की महिलाएं करती हैं ये 10 काम, उस घर में कभी नहीं आती माता लक्ष्मी

भारत में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है। देवी की तरह ही महिलाओं की पूजा अर्चना होती है। हर शुभ काम में महिलाओं को आगे रखा जाता है और सभी शुभ काम महिलाओं के हाथों से करवाया जाता है। महिलाएं स्वंय लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती का रूप होती हैं। इसलिए कहा जाता है कि जिस घर में महिलाएं विधि वर्धक पूजा पाठ करती हैें, उस घर में कभी किसी चीज़ की कमी नहीं होती है। और तो और बिना महिला के कोई भी शुभ काम पूरा नहीं होता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

शास्त्रों के मुताबिक, जिस घर में महिलाएं हर नियम का ध्यान रखती हैं, उस घर में कभी किसी चीज़ की कमी नहीं होती हैं। इसके विपरीत अगर महिलाएं अपना रास्ता भटक जाएं या फिर वे नियम का उल्लंघन करती हैं, उस घर में हमेशा ही धन की कमी रहती हैं और परिवार के सदस्यों  का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है, क्योंकि माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिलाओं को कौन से काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

महिलाओं को कुछ चीज़ों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और अगर वे इन चीज़ों का उल्लंघन करती हैं, तो घर में तरह तरह की समस्याएं आती हैं। इसलिए महिलाओं को नीचे बताए गए काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए –

1. यदि कोई महिला सूरज के डूबने के बाद झाड़ू लगाती हैं, तो उस घर की उन्नति नहीं होती है।

2. यदि कोई महिला घर की दहलीज पर बैठकर खाना खाती हैं, तो उसके घर में धन का अभाव रहता है।

3. जिस घर की महिला दरवाजे पर पैर मारती है, उसके घर में हमेशा ही गरीबी बनी रहती है।

4. जिस घर में रसोई में जूठे बर्तन पड़े रहते हैं, उस घर में कभी भी धन नहीं टिकता है और पैसे पैसे की तंगी रहती है।

5. जो महिलाएँ सुबह देर तक सोती हैं, उनके घर में कभी भी माता लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती है।

6.  जिस घर की महिलाएं बात पे बात लड़ती हैं, उस घर में माता लक्ष्मी कभी नहीं आती हैं।

7. जो महिलाएं झाड़ू को पैर से छूती हैं, तो उस घर के लोग कभी सुखी नहीं रहते हैं।

8. जिस घर की महिलाएं रोज़ाना नहीं स्नान करती हैं, उसके घर में धन की तंगी हमेशा रहती है।

9. अगर घर की महिलाएं पूजा पाठ नहीं करती हैं, तो घर में आर्थिक तंगी बरकरार रहती है।

10. जो महिला अपने बुजुर्गों को मान सम्मान नहीं देती है, उसके घर में भी लक्ष्मी माता प्रवेश नहीं करती हैं।

महिलाओं को क्या करना चाहिए?

घर में माता लक्ष्मी की कृपा बरकरार रखने के लिए महिलाओं को ऊपर बताए गए कोई भी काम नहीं करना चाहिए। इसके विपरीत उन्हें रोज़ाना सुबह उठकर स्नान कर माता लक्ष्मी के आगे सिर झुकाना चाहिए और परिवार की सलामती की गुहार लगानी चाहिए, ताकि माता लक्ष्मी की कृपा बरसती रहे।

Back to top button