अध्यात्म

रोज़ाना नहाने के बाद करेंगे इस छोटे से मंत्र का जाप, तो दूर हो जाएंगी ये 3 बड़ी समस्याएं

भारत में पूजा पाठ का एक अपना ही अलग महत्व है। हर कोई पूजा पाठ के ज़रिए भगवान की कृपा पाना चाहता है। इसके लिए इंसान तरह तरह की पूजा अर्चना भी करता है। माना जाता है कि भगवान की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, ऐसे में हर कोई भगवान को खुश करने की कोशिश करता है। भगवान को खुश करने के लिए तरह तरह के तरीके हैं। जी हां, पूजा पाठ करने के लिए हर किसी का विश्वास अपने अपने भगवान पर ज़रूर होता है, लेकिन यहां हम भगवान शिव से जुड़ी कुछ खास जानकारी लेकर आएं हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

शास्त्रों में भगवान शिव को जगत का पिता कहा गया है, क्योंकि शिव सर्वव्यापी एवं पूर्ण ब्रह्मा हैं। शिव का मतलब कल्याणकारी होता है तो वहीं लिंग का मतलब सृजन है। इसलिए सर्जनहार के रूप में उत्पादक शक्ति के चिन्ह के रूप में लिंग की पूजा होती है, जिसमें ब्रह्मा, विष्णु और महादेव स्थित होते हैं। ऐसे में शास्त्रों में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के मंत्रों का वर्णन किया गया है, लेकिन हम यहां आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपकी तमाम परेशानियां दूर हो जाएंगी।

नहाने के बाद ज़रूर करें इस मंत्र का जाप

नहाने के बाद पश्चिम दिशा में मुंह करके बैठ कर आपको रूद्राक्ष की माला के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सारी समस्या दूर हो जाती है। महामृत्युंजय मंत्र नीचे लिखा गया है, जिसका जाप आपको हर सुबह नहा धोकर करना चाहिए –

मंत्र – ऊं त्रयम्बकं यजामहे, सुगन्धिं पुष्टिवर्धनं उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मोक्षिय मामृतात्।

इस मंत्र का रोज़ाना नियमित तौर से जाप करने से नीचे बताई गई तमाम परेशानियां दूर हो जाएंगी –

1.  कुंडली के दोष होंगे दूर

 

यदि आप इस मंत्र का जाप नियमित रूप से करेंगे, तो आपके कुंडली के सारे दोष दूर जाएंगे। जी हां, मांगलिक दोष, नाड़ी दोष, कालसर्प दोष, बुरी नजर दोष, रोग, दुःस्वप्न और संतान बाधा आदि की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको रोज़ाना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।

2. आर्थिक समस्या होती हैं दूर

 

शास्त्रों के मुताबिक, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से मनुष्य की आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और उसके घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। इसीलिए अगर आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको महामृत्युंजय मंत्र का जाप रोज़ाना नहा धोकर सुबह सवेरे करना चाहिए।

3. बढ़ता है मान सम्मान

 

बता दें कि इस मंत्र का जाप करने से आपका समाज में मान सम्मान बढ़ता है और इसके अलावा आपको कभी भी अपमान के घूट नहीं पीने पड़ते हैं, क्योंकि आपकी रक्षा स्वंय भगवान शिव करते हैं, ऐसे में आपको महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। ताकि आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाए।

Back to top button