बॉलीवुड

शादी के 19 साल बाद भी मां नहीं बनी अक्षय की हीरोइन, सालों बाद पति को लेकर खोला राज़

आयशा जुल्का हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में स्थान रखती हैं। 90 के दशक में आयशा काफी सक्रिय और लोकप्रिय थीं। इस दौरान उन्होंने अक्षय कुमार, अजय देवगन और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स के अलावा कई बड़े एक्टर्स संग काम किया। हालांकि 90 के दशक के बाद आयशा का जादू देखने को नहीं मिला था।

akshay kumar ayesha jhulka

आयशा अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अपने अभिनय के साथ ही आयशा अपनी खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में रही हैं। हालांकि शादी के बाद उन्होंने फ़िल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। बता दें कि आयशा ने साल 2003 में समीर वशी से शादी की थी। दोनों की शादी को सफलतम 19 साल पूरे हो चुके हैं।

ayesha jhulka

चाहे आयशा की शादी को 19 साल बीत चुके हो हालांकि वे अब तक मां नहीं बन पाई है। 50 साल की उम्र में भी आयशा नि: संतान है। हालांकि इसका कारण वे खुद है। दरअसल उन्होंने एक साक्षात्कार में मां न बनने की पीछे की वजह बताई थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि वे शादी करने के मूड में बिलकुल नहीं थी।

ayesha jhulka

आपको बता दें कि आयशा ने कभी मां न बनने का फैसला लिया था और उनके इस फैसले पर उनके पति समीर वशी ने भी उनका साथ दिया था। दोनों ने शादी तो की लेकिन आज तक आयशा की गोद सुनी है।

एक बार एक साक्षात्कार में आयशा ने कहा था कि, ”मैंने ये सोचा था कि कभी शादी नहीं करूंगी। मुझे लगता था शादी नहीं करूंगी तो कई सारी चीजें कर पाऊंगी। शायद इसलिए क्योंकि मैं बुरे रिलेशनशिप में थी। इसका असर मुझ पर हुआ था। मैंने घरवालों को भी अपने इस फैसले के बारे में बताया था। वो भी राजी हो गए थे। उन्हें मेरे फैसले से कोई दिक्कत नहीं थी”।

वहीं बच्चों के सवाल पर आयशा ने कहा था कि, ”मैं जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव से गुजरी हूं। इसलिए मैंने जब अपने पति को अपनी सोच के बारे में बताया तो वो इसे लेकर ओके थे। समीर संग शादी के बाद हमने गुजरात के दो गांवों को गोद लिया। हम वहां के 160 बच्चों के खाने और स्कूलिंग का ध्यान रखते हैं। मैं उन सभी 160 बच्चों की मुंबई लाकर देखभाल नहीं कर सकती इसलिए मुझे वहां गांव में जाकर उस फीलिंग को एंजॉय करना पसंद है। ये चॉइस हमने खुद के लिए बनाई और इसमें हम राजी थे”।

कुर्बान, खिलाड़ी, जो जीता वही सिकंदर, मासूम, दलाल जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी आयशा को इस साल आई वेब सीरीज हश हश में देखा गया था।

Back to top button