बॉलीवुड

मां बनने के बाद कैसी है आलिया भट्ट की तबीयत ? सास नीतू कपूर ने बताया किस पर गई पोती की शक्ल

रविवार को कपूर खानदान में नए मेहमान का आगमन हुआ। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रविवार को माता-पिता बन गए। कपल के घर बेटी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा करके दी थी। उन्होंने बताया है कि वे बेटी की मां बनी है।

ranbir and alia

यह खबर आते ही आग की तरह फ़ैल गई। आलिया और रणबीर को सोशल मीडिया पर फैंस एवं सेलेब्स से शुभकामनाएं मिल रही है। इसी बीच रणबीर कपूर की मां और आलिया की सास नीतू कपूर ने आलिया भट्ट की तबीयत के बारे में जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने इस सवाल का जवाब भी दिया है कि उनकी नवजात पोती की शक्ल किस पर गई है।

ranbir and alia

नीतू कपूर का पैपराजी से सामना हुआ। दादी बनने के बाद नीतू कपूर बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने पैपराजी को न केवल अपनी तस्वीरें क्लिक करने दी बल्कि उन्होंने उनसे बातचीत भी की और इसी बातचीत के दौरान नीतू ने खुलासा किया कि आखिर उनकी पोती किस पर गई है। अभिनेत्री से पैपराजी ने सवाल किया था कि, आलिया-रणबीर को बेबी गर्ल हुई है, आपको कैसा लग रहा है ?

alia and ranbir

इस सवाल के जवाब में नीतू कपूर ने कहा कि, तुम लोग हमेशा मुझसे ऐसा क्यों पूछते हो कैसा लग रहा है। अच्छा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं। बहुत ज्यादा। आगे पैपराजी ने सवाल किया कि, किस पर गई है बेटी ? नीतू ने इसके जवाब में कहा कि अभी सुबह ही तो हुई है, आज ही, अभी बहुत छोटी है ना तो पता नहीं अभी। बहुत क्यूट है।

कैसी है आलिया भट्ट की तबीयत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

आगे नीतू कपूर ने अपनी बहू आलिया भट्ट की तबीयत के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने आलिया को लेकर कहा कि, आलिया बिल्कुल ठीक हैं। उनकी सेहत बेहद अच्छी है।

फैंस ने की नीतू की तारीफ

neetu kapoor

नीतू का वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया। इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट्स कर नीतू के व्यवहार की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि, ”सबसे अच्छे में से एक! समय देती है और विनम्र है”। एक ने लिखा कि, ”वह बहुत विनम्र और विनम्र है”। एक यूजर ने लिखा कि, ”वह बहुत प्यारी और विनम्र है”।

मुंबई में रिलायंस अस्पताल में हुई डिलीवरी

alia and ranbir

बता दें कि फिलहाल आलिया भट्ट मुंबई में रिलायंस अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार सुबह वे पति रणबीर के साथ यहां आई थीं। कुछ घंटों के बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया। अभिनेत्री ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स के साथ साझा किया है।

इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट ने अपनी और पति रणबीर की तरफ से एक नोट साझा किया था। उसमें लिखा था कि, ”और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर। हमारा बच्चा यहां है और वह कितनी जादुई लड़की है। हम आधिकारिक तौर पर प्यार से भरे हुए हैं। धन्य और जुनूनी माता-पिता। प्यार प्यार प्यार। आलिया और रणबीर”।

Back to top button