बॉलीवुड

मेरा भाई ऋषि कपूर स्वर्ग में खुश हो रहा होगा, रणबीर-आलिया के पैरेंट्स बनने पर आया रणधीर का बयान

बॉलीवुड और कपूर परिवार में खुशी का माहौल है। रविवार दोपहर को अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट माता-पिता बन गए। पल के घर पर बेटी का आगमन हुआ है। बेटी के जन्म के बाद आलिया और रणबीर को फैंस एवं बॉलीवुड से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही है।

brahmastra alia and ranbir

आलिया भट्ट ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। इसी बीच कपूर परिवार के सदस्यों के बयान भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने दादी बनने पर खुशी जताई थी और बताया था कि उनकी बहू आलिया की तबीयत मां बनने के बाद कैसी है। वहीं अब इस खुशखबरी पर रणधीर कपूर ने प्रतिक्रिया दी है।

alia and ranbir

बता दें कि रणधीर कपूर रणबीर के बड़े पापा और गुजरे दौर के अभिनेता हैं। उन्होंने इस मौके पर खुशी जताई और अपने छोटे भाई एवं रणबीर के पिता ऋषि कपूर को भी याद किया। उन्होंने ऋषि को याद करते हुए कहा कि, ऋषि कपूर स्वर्ग में यह खबर सुनकर काफी खुश होंगे। रणधीर का दिवंगत भाई को लेकर दिया गया यह बयान चर्चाओं में है।

परिवार में लक्ष्मी का आगमन होने पर रणधीर कपूर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने इस खुशखबरी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ”आलिया और रणबीर परिवार में ढेरों खुशियां लाए हैं। वह हमारे बच्चे हैं। हम उन्हें बहुत प्यार करते हैं। मुझे खुशी है कि उन्हें बेटी हुई। रणबीर और आलिया को मेरा ढेरों प्यार और आशीर्वाद। मेरा भाई ऋषि कपूर आज स्वर्ग में बहुत खुश होगा। हम चाहते हैं कि सभी लोग खुश रहे”।

आलिया ने शेयर किया नोट

alia and ranbir

वहीं आलिया ने सोशल मीडिया पर नोट साझा कर मां बनने की जानकारी दी। उन्होंने अपनी ओर पति रणबीर की ओर से लिखा कि, ”और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर। हमारा बच्चा यहां है और वह कितनी जादुई लड़की है। हम आधिकारिक तौर पर प्यार से भरे हुए हैं। धन्य और जुनूनी माता-पिता। प्यार प्यार प्यार। आलिया और रणबीर”।

5 साल तक चली रणबीर-आलिया की डेटिंग

ranbir kapoor and alia bhatt

बता दें कि रणबीर और आलिया एक दूजे को साल 2017 से डेट कर रहे थे। वहीं साला 2018 में सोनम कपूर की शादी के दौरान दोनों के रिश्ते का खुलासा हुआ था। कपल के बीच करीब पांच साल तक डेटिंग चली और दोनों ने इस साल शादी कर ली।

अप्रैल में रचाया ब्याह

पांच साल की डेटिंग के बाद रणबीर और आलिया ने ब्याह रचा लिया। इस साल 14 अप्रैल को दोनों की शादी रणबीर के मुंबई स्थित घर ‘वास्तु’ में हुई थी। शादी में कुछ करीबी लोग और बॉलीवुड से चंद लोगों को ही बुलाया गया था। वहीं इससे ठीक एक दिन पहले यानी कि 13 अप्रैल को दोनों ने शादी की थी।

शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी आलिया

बता दें कि शादी के करीब दो माह बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। यानी कि वे शादी से पहले ही गर्भवती थीं। शादी के सात माह भी पूरे नहीं हुए और वे मां बन गई।

Back to top button