बॉलीवुड

आलिया की बहन ने राहुल गांधी से मिलाया हाथ, ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में हुई शामिल, गदगद हुई कांग्रेस

लगभग दो माह से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रहे हैं। वे इस यात्रा के तहत अपनी पार्टी में जान फूंकने का काम कर रहे है। यह यात्रा देश के कई शहरों और कई राज्यों से होकर गुजर रही है। जहां से भी यात्रा गुजरती है वहां भारी संख्या में लोग जमा हो जाते है। वहां पार्टी के नेता, कार्यकर्ता के साथ आम लोग भी यात्रा का स्वागत करते है।

bharat jodo yatra

बीच-बीच में समय-समय पर इस यात्रा से कई जाने-माने चेहरे भी जुड़ते रहे हैं। अब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूजा भट्ट ने कांग्रेस और राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हिस्सा लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। पूजा और राहुल एक साथ देखने को मिल रहे हैं।

bharat jodo yatra

न केवल पूजा भट्ट इस यात्रा का हिस्सा बनी बल्कि वे कांग्रेस नेता के साथ पैदल भी चलीं। पूजा राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर इन पलों को कांग्रेस पार्टी ने भी साझा किया है। पूजा और राहुल की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए कांग्रेस ने लिखा है कि, ”हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है…हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है”।

pooja bhatt and rahul gandhi

सोशल मीडिया पर पूजा और राहुल की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि कांग्रेस और राहुल की इस यात्रा का आज (2 नवंबर) 56वां दिन है। यात्रा अभी और भी कई दिनों तक चलेगी और देश के कई शहरों में घूमेगी। फिलहाल यह यात्रा महाराष्ट्र में है और इसके बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मध्यप्रदेश में पहुंचेगी।

rahul gandhi and pooja bhatt

बता दें कि पूजा भट्ट हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक महेश भट्ट की बेटी और जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट की सौतेली बहन हैं। पूजा भट्ट ने 90 के दशक में कई फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री काम किया है। हालांकि अब वे बड़े पर्दे से दूर है।

pooja bhatt

50 वर्षीय पूजा का जन्म 24 फरवरी 1972 को हैदराबाद में हुआ था। घर में शुरू से ही फ़िल्मी माहौल होने के हलते उनका भी फ़िल्मी दुनिया की तरफ रुझान रहा। इस वजह से उन्होंने बॉलीवुड में काम किया। पूजा ने अपने करियर की शुरआत साल 1989 में की थी। इस दौरान उनकी पहली फिल्म ‘डैडी’ आई थी।

pooja bhatt and alia bhatt

अपने करियर में पूजा भट्ट ने “दिल है की मानता नहीं”, “सड़क”, “फिर तेरी कहानी याद आई”, “सर” और “ज़ख्म” जैसी फिल्मों में काम करके नाम कमाया। एक अभिनेत्री होने के साथ ही वे निर्देशक भी है। पूजा “तमन्ना”, “सुर”, “पाप” और “हॉलिडे” फिल्म की निर्देशक रही है।

mahesh bhatt and pooja bhatt

Back to top button