बॉलीवुड

कभी मॉडल थीं ‘गोरी मैम’, करीना संग डेब्यू, शाहरुख़ संग भी किया काम, ऐसा रहा सौम्या टंडन का सफर

छोटे पर्दे की सबसे मशहूर और खूबसूरत अदाकारा सौम्या टंडन 38 साल की हो चुकी हैं। सौम्या टंडन का जन्म मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 नवंबर 1984 को हुआ था। आज (3 नवंबर) सौम्या अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। सौम्या को पहचान लोकप्रिय धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर है’ से मिली थी। इस शो में उन्होंने अनिता नाम की महिला का किरदार निभाया था लेकिन वे शो में अब काम नहीं करती हैं। उन्होंने यह शो छोड़ दिया है।

सौम्या टंडन ‘भाभी जी घर पर है’ की गोरी मैम के रूप में पहचान रखती हैं। बता दें कि उन्हें इस शो ने घर-घर में लोकप्रियता दिलवाई है। चाहे ‘भाभी जी घर पर है’ से सौम्या लोकप्रिय हुई हो लेकिन आपको बता दें कि अभिनय के क्षेत्र में वे लम्बे समय से काम कर रही हैं। यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि सौम्या हिंदी सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। सौम्या ने शाहरुख़ ख़ान, शाहिद कपूर और करीना कपूर ख़ान जैसे सितारों संग काम किया है।

सौम्या ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। 38 वर्षीय सौम्या फेमिना कवर गर्ल की पहली रनरअप थी। यह बात है साल 2006 की। तब अभिनेत्री की उम्र 22 साल थीं। मॉडलिंग में करियर बनाने के बाद सौम्या ने अभिनय के क्षेत्र का रुख किया और यहां वे काफी सफल भी रही। लोग उन्हें उनके अभिनय के साथ ही उनकी गजब की खूबसूरती के लिए भी खूब पसंद करते हैं।

शाहिद-करीना की फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

सौम्या टंडन ने साल 2009 में हिंदी सिनेमा में अपने कदम रखे थे। पहली बार वे किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म का नाम था ‘जब वी मेट’। इस फिल्म में अहम भूमिका अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर ने निभाई थी। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था।

शाहरुख़ संग भी किया काम

सौम्या हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता शाहरुख़ ख़ान संग भी काम कर चुकी हैं। बात है साल 2011 की। साल 2011 में दोनों कलाकारों ने ‘जोर का झटका’ नाम के एक शो को होस्ट किया था। यह एक कॉमेडी शो था।

shahrukh khan

फिर बनीं बेस्ट एंकर

साल 2011 में शाहरुख़ संग एक हास्य शो को होस्ट करने के बाद सौम्या टंडन ने मशहूर डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में काम किया। इस शो को होस्ट करने के बाद उन्होंने और अधिक सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद वे बेस्ट एंकर के रूप में सामने आईं। उन्हें तब ‘बेस्ट एंकर’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग

सौम्या अपने फैंस और चाहने वालों से सोशल मीडिया के माध्यम से रूबरू होती रहती है। वे अक्सर फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती है जिन्हें फैंस से खूब प्यार मिलता है। इंस्टाग्राम पर सौम्या की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टा पर उन्हें 12 लाख (1.2 मिलयन) से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं।

Saumya Tandon

Back to top button