बॉलीवुड

सौतेले बच्चों संग ऐसा बर्ताव करती है बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस, करीना-शबाना आजमी भी है शामिल

करीना कपूर से स्मृति ईरानी तक, सौतेले बच्चों को क्या मानती है ये एक्ट्रेस ? सच्चाई कर देगी हैरान

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस है जिनका अपने सौतेले बच्चों संग रिश्ता ठीकठाक नहीं है। बल्कि कई ऐसी अभिनेत्रियां भी है जो सौतेले बच्चो संग अपनी संतान की भांति ही रिश्ता रखती है। उनके बीच रिश्ता बेहद अच्छा है। आइए तो आपको बॉलीवुड की पांच ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।

करीना कपूर खान…

करीना कपूर खान दो बेटों की मां हैं। उनके बेटों के नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान है। वहीं उनके दो सौतेले बच्चे भी है। उनकी सौतेली बेटी है सारा अली खान और सौतेला बेटा है इब्राहिम अली खान।

बता दें कि करीना के पति सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी। लेकिन दोनों का तलाक हो गया था। फिर करीना से सैफ ने साल 2012 में दूसरी शादी की थी। वैसे करीना का अपने दोनों सौतेले बच्चों संग बेहद अच्छा रिश्ता है। करीना और सारा के बीच तो एक मजबूत बॉन्डिंग है। बचपन से ही सारा करीना की फैन रही हैं।

हेलन…

हेलन गुजरे दौर की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। हेलन ने मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान से शादी की थी। यह सलीम और हेलन दोनों की ही दूसरी शादी थी।

helen

सलीम ने पहली शादी सलमा खान से की थी। दोनों चार बच्चों के माता-पिता बने। लेकिन बाद में सलीन ने हेलन से भी शादी कर ली थी। बता दें कि सलीम की दूसरी शादी पर उनके बच्चे और उनकी पत्नी उनसे नाराज हो गए थे। लेकिन समय के साथ सब ठीक हो गया। हेलन को सलीम की पहली पत्नी और उनके बच्चों ने अपना लिया थ। वहीं हेलन भी सौतेले बच्चो को खूब प्यार देती है।

शबाना आजमी

shabana azmi

फिल्म लेखक जावेद अख्तर ने पहली शादी हनी ईरानी से की थी। दोनों दो बच्चों के माता-पिता बने। कपल के दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर है। कुछ सालों के बाद जावेद और हनी का तलाक हो गया था।

हनी से तलाक लेने के बाद जावेद ने दूसरी शादी अभिनेत्री शबाना आजमी से की थी। दोनों आज भी साथ है हालांकि दोनों की कोई संतान नहीं हुई। लेकिन शबाना हनी और जावेद के बच्चों संग खास रिश्ता साझा करती है। वे भी शबाना को मां मानते हैं।

सुप्रिया पाठक

supriya pathak

अभिनेता पंकज कपूर ने पहली शादी नीलिमा अजीम से की थी। दोनों के बेटे अभिनेता शाहिद कपूर हैं। फिर तलाक के बाद पंकज की दूसरी शादी अभिनेत्री सुप्रिया पाठक से हुई थी।

supriya pathak

सुप्रिया पाठक और शाहिद का रिश्ता सौतेले मां-बेटे का है लेकिन शाहिद और सुप्रिया के बीच प्यार भी है। दोनों कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं।

स्मृति ईरानी

केंद्र सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी पहले टीवी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। स्मृति ने जुबीन ईरानी से शादी की थी। जुबीन पहले से एक बेटी शेनेल के पिता थे। शेनेल स्मृति और उनके बच्चों एवं अपने पिता के साथ रहती हैं। इससे समझा जा सकता है कि स्मृति का सौतेली बेटी संग रिश्ता कैसा है।

Back to top button