बॉलीवुड

एक-दूजे से अलग होंगे दीपिका और रणवीर सिंह? शादी टूटने की खबर पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पावरफुल कपल माना जाता है। यह जोड़ी आए दिन चर्चा में रहती है। अभी कुछ दिनों पहले ही इन दोनों को लेकर चर्चा हो रही थी कि रणवीर और दीपिका पादुकोण के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और शायद यह दोनों एक दूसरे से अलग हो सकते हैं।

deepika padukone

इतना ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण जब बाहर स्पॉट हुई थी तब भी उनके हाथों में शादी वाली रिंग नहीं थी। ऐसे में लोग कयास लगाए जा रहे थे कि दीपिका पादुकोण और रणबीर के बीच कुछ मनमुटाव चल रहा है। हालांकि अब इस मामले में दीपिका पादुकोण ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। तो आइए जानते हैं दीपिका पादुकोण ने क्या कहा?

कैसा है रणबीर और दीपिका का रिश्ता ?

दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण डचेस ऑफ़ सक्सेस मेघान मार्कल के ‘पॉडकास्ट’ में नजर आई थी जहां पर उन्होंने मनमुटाव की खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि, “उनके पति रणवीर सिंह अब एक हफ्ते बाद उन्हें देखकर बहुत ही खुश होंगे क्योंकि वह एक म्यूजिक फंक्शन में गए हुए थे। हम दोनों एक दूसरे से एक सप्ताह बाद मिलेंगे। मेरे पति एक सप्ताह के लिए एक म्यूजिक फंक्शन में गए हुए थे और वह अभी वापस आए हैं। इसलिए, वह मेरा चेहरा देखकर बहुत ही खुश होंगे। हम दोनों एक दूसरे को काफी मिस कर रहे थे।”

deepika padukone

बता दें, इन दोनों के अलग होने की खबर उस दौरान उड़ी थी जब उमेश संधू ने एक पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसके बाद फैंस परेशान हो गए थे और लगातार रणवीर और दीपिका से सच जानने के सवाल कर रहे थे। हालाँकि अब इस मामले में दीपिका पादुकोण ने सब कुछ क्लियर कर दिया है।

deepika padukone

रणवीर और दीपिका की अपकमिंग फ़िल्में

बात की जाए दीपिका के काम के बारे में तो वह जल्द ही मशहूर अभिनेता शाहरूख खान के साथ फिल्म में ‘पठान’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ‘प्रोजेक्ट के’ भी है जिसमें वह सुपरस्टार प्रभास और जाने-माने अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म ‘फाइटर’ है जिसमें वह सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ अहम किरदार में दिखाई देंगी।

deepika padukone

वही बात करें रणवीर सिंह की तो वह इन दिनों रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ के लिए काफी व्यस्त है। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ भी है जिसमें वह जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ मुख्य किरदार में होंगे।

deepika padukone

Back to top button