बॉलीवुड

पापा बोनी कपूर से झूठ बोलकर जाह्नवी ने किया था ऐसा काम…जानते ही बोलने लगेंगे झूठी नंबर 1

बॉलीवुड में इन दिनों नई जेनरेशन आ गई है। इनमें से ज्यादा स्टार किड्स हैं। फिर भी इनकी एक्टिंग और लुक्स के लोग दीवाने हैं। धीरे-धीरे ये स्टार किड्स अपने मम्मी-पापा की तरह ब़ॉलीवुड में कब्जा करते जा रहे हैं। इसके पीछे इनका टेलेंट भी है जो इनकी खूब मदद कर रहा है। वहीं स्टार किड होने से मदद भी मिल रही है।

सफल स्टार किड्स की बात करें तो जाह्नवी कपूर का नाम इस लिस्ट में जरूर आता है। वो कई अच्छी फिल्में कर चुकी हैं और उनके अभिनय को भी काफी सराहा जाता है। वैसे तो जाह्नवी बहुत सीधी दिखती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि वो बहुत झूठी हैं। जी हां उन्होंने पापा से झूठ बोलकर ऐसा काम कर लिया था जिसको जानकर आप चकरा जाएंगे।

धड़क फिल्म से शुरू किया था करियर

जाह्नवी कपूर मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैं। उनके पिता डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर हैं। जाह्ववी की मां उनको डॉक्टर बनाना चाहती थीं। वहीं उनकी बेटी को मां की तरह ही फिल्म लाइन पसंद थी। इसी वजह से वो मां की मर्जी के खिलाफ बॉलीवुड में आ गई थी। उन्होंने साल 2018 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया।

Janhvi Kapoor

उनकी पहली फिल्म का नाम धड़क था। इस फिल्म में जाह्नवी की एक्टिंग को खूब सराहना मिली थी। फिल्म के लिए एक्ट्रेस को सर्वश्रेष्ठ महिला पर्दापण का जी सिने अवॉर्ड भी मिला था। एक्ट्रेस की दो बहनें खुशी कपूर और अन्शुला कपूर हैं। वहीं इनके भाई अर्जुन कपूर हैं। अर्जुन और जाह्नवी की अच्छी बॉन्डिंग है।

25 साल की हैं जाह्नवी, अमेरिका में सीखी एक्टिंग

जाह्ववी इस समय 25 साल की हैं। उनका जन्म मुंबई में 6 मार्च 1997 को हुआ था। इनकी शुरुआती पढ़ाई की बात करें तो एक्ट्रेस ने धीरूभाई अंबानी स्कूल से अपनी स्कूलिंग की है। इसके बाद इनका मन एक्टिंग सीखने में लग गया था। इस वजह से जाह्नवी अमेरिका के कैलिफोर्निया चली गई थी।

janhvi kapoor

यहां पर इन्होंने ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में एक्टिंग सीखनी शुरू कर दी। धड़क फिल्म के बाद अभिनेत्री ने एक हॉरर मूवी को चुना। इस मूवी का नाम ‘रूही’ था। इस मूवी ने भी ठीक-ठाक बिजनेस किया। जाह्नवी ने वेब सीरीज की ओर भी रुख किया है। वहीं वो कार्तिक आर्यन के साथ भी दिखने वाली हैं।

जानें पापा से बोला था कौन सा झूठ

एक इंटरव्यू में जाह्नवी से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने अपने परिवार से कभी झूठ बोला है। इस पर उन्होंने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वो अपने पापा से एक बार बहुत बड़ा झूठ बोल चुकी हैं। एक्ट्रेस ने वो किस्सा बताया। एक बार वो अपने पापा बोनी कपूर से बोलीं कि उनको फिल्म देखने जाना है।

janhvi kapoor

उनके पापा ने इजाजत दे दी लेकिन वो फिल्म बोलकर अकेले ही लास वेगास घूमने निकल गई थीं। एक्ट्रेस सारा दिन वहां घूमती रही और फ्लाइट से अगली सुबह मुंबई पहुंच गई। जाह्नवी का कहना है कि वो इतनी दूर घूम आई थीं लेकिन उनके पापा बोनी कपूर और मां श्रीदेवी को इस बारे में कानो कान खबर भी नहीं हो सकी थी।

Back to top button