दिलचस्प

चल रहा था अंतिम संस्कार…अचानक अंदर से ताबूत खटखटाने लगा मुर्दा, कब्रिस्तान में फैल गई दहशत

इस दुनिया में कई बार ऐसी घटना हो जाती है, जिनके ऊपर विश्वास करना बहुत कठिन हो जाता है। कुछ लोग इसे झूठ मानकर इग्नोर कर देते हैं। वहीं कुछ लोग इसे चमत्कार कहने लग जाते हैं। कुछ ऐसी ही घटना एक कब्रिस्तान में घटी है। यहां कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद वहां मौजूद लोगों के होश ही उड़ गए।

कब्रिस्तान में अगर मुर्दा ताबूत खटखटाने लग जाए तो आप क्या करेंगे। यकीनन आपको भी डर लगने लगेगा। ये कोई कल्पना नहीं बल्कि हकीकत में हुआ। महिला के अंतिम संस्कार के लिए कब्रिस्तान में लोग खड़े थे। अचानक ही मृत महिला अंदर से ताबूत खटखटाने लगी। इससे वहां हड़कंप मच गया। आइए ये माजरा क्या है, जानते हैं।

पेरू में हुई है ये घटना

ये अजीबो-गरीब घटना पेरू में हुई है। यहां एक महिला जिसका नाम रोजा इसाबेल है, उसका एक्सीडेंट हो गया था। जब ये हादसा हुआ, उस समय वो अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कहीं जा रही थीं। अचानक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि उनके परिवार के सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं।

 

वहीं रोजा इसाबेल और एक अन्य सदस्य की हालत बेहद गंभीर हो गई थी। जब दोनों को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने दोनों का चेकअप करने के बाद इनको मृत घोषित कर दिया था। वहीं तीन अन्य सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई थी। इसके बाद रोजा इसाबेल को दफनाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

अंतिम संस्कार में खटखटाने लगी ताबूत

26 अप्रैल के दिन रोजा का अंतिम संस्कार किया जाना था। उनके शव को ताबूत नें रखकर कब्रिस्तान लाया गया। यहां पर उनके दोस्त और करीबी लोग भी मौजूद थे। सभी रोजा की मौत से काफी दुखी थे। उनकी अचानक मौत हो जाने से वहां के लोग आंसू बहा रहे थे। रोजा के इस दुनिया से चले जाने का गम सबको था।

महिला के अंतिम संस्कार की सारी तैयारियां पूरी हो गई थीं। बस उनको ताबूत के साथ दफनाने का काम बाकी रह गया था। अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। ताबूत के अंदर से खटखटाने की आवाज आने लगी। इसके बाद तो पूरे कब्रिस्तान में दहशत ही फैल गई। लोगों में घटना को लेकर हड़कंप मच गया।

ताबूत खोला तो इस हाल में मिली रोजा

कब्रिस्तान में मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और लोगों को शांत रहने के लिए बोला। ताबूत से खटखटाने की आवाज क्यों आ रही है। इसका पता लगाने के लिए सीमेंट्री की देखभाल करने वाले ने ताबूत खोला तो वो हैरान रह गया। अंदर रोजा की आंखें खुली हुई थी। वो पसीने से तर बतर हालत में नजर में आ रही थी।

महिला को जिंदा देखने के बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी शुरू हो गई। फौरन ही कुछ लोगों ने रोजा को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत काफी नाजुक थी, ऐसे में उसको वेंटिलेटर पर रखा गया। रिश्तेदारों का कहना है कि शायद रोजा कोमा में रही होगी और डॉक्टरों ने उसे मृत समझ लिया होगा। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Back to top button