बॉलीवुड

दीपिका गईं इटली तो इस एक्ट्रेस से फ्लर्ट करते दिखे रणवीर सिंह, कहीं बीवी को न हो जाए खबर

बॉलीवुड की एक जोड़ी इस समय काफी मशहूर हो रही है। ये जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की है। दोनों ही टॉप क्लास एक्टर हैं और एक दूसरे के पूरक नजर आते हैं। इनके बीच प्यार भी खूब है जिस कारण इनके फैन्स दोनों की जोड़ी पर खूब प्यार बरसाया करते हैं। सोशल मीडिया में भी इनकी जोड़ी हिट है।

deepika padukone and ranveer singh

वैसे इन दिनों दीपिका पादुकोण अपने पति को छोड़कर इटली की सैर कर रही हैं। वो अपनी बहन और मां के साथ इटली के वेनिस शहर में छुट्टियां मना रही हैं। वहीं पत्नी की गैर मौजूदगी में रणवीर सिंह एक हसीना के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। आइए जानें वो एक्ट्रेस कौन है और पूरा माजरा आखिर क्या है।

इटली में मजे कर रही हैं दीपिका

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सोशल मीडिया में अपनी कुछ तस्वीरें डाली थीं। ये तस्वीरें इटली के वेनिस शहर की थीं। उन्होंने अपने फैन्स को बताया था कि वो इस समय वेनिस में हैं और यहां खूब मजे कर रही हैं। वो इस ट्रिप पर अपने पति को साथ लेकर नहीं गईं। उन्होंने अपनी मां और बहन को इस ट्रिप के लिए चुना।

दीपिका ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं। कभी प्लेन में बैठने की फोटो तो कभी वहां महल घूमने की फोटोज को शेयर किया था। उनकी तस्वीरों को फैन्स ने भी खूब लाइक किया था। वहीं बीवी और ससुराल की फोटो पर एक्टर रणवीर सिंह ने हार्ट वाली इमोजी के साथ अपना रिएक्शन भी दे दिया था।

अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं रणवीर

जहां दीपिका वेनिस में मजे कर रही हैं, वहीं रणवीर सिंह अपनी नई फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ आने वाली है। फिल्म के प्रमोशन की वजह से वो कहीं न कहीं नजर आ ही जाते हैं। फिल्म 83 के बाद उनकी कई फिल्में लाइन में हैं और रिलीज के लिए तैयार हैं।

उनकी फिल्म जयेशभाई जोरदार तो आ रही है। साथ में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से लेकर ‘सर्कस’ फिल्म भी रेडी है। जयेशभाई जोरदार फिल्म तो 13 मई को सिनेमाघरों में नजर भी आने वाली है। इसी वजह से वो काफी बिजी हैं। वो डीआईडी शो में अपनी फिल्म के प्रमोशन में पहुंचे थे, जहां एक हसीना के साथ फ्लर्ट करने लगे।

इस हसीना से करने लगे फ्लर्ट

डांस इंडिया डांस के लिटिल मास्टर्स शो में रणवीर सिंह पहुंचे तो अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए थे। हालांकि यहां पर वो एक हसीना के साथ फ्लर्ट करने में बिजी हो गए। वो एक्ट्रेस मौनी राय हैं। जी हां उन्होंने मौनी के हॉट फिगर को देखकर उनसे फ्लर्ट शुरू कर दिया। उनका एक वीडियो शेयर किया गया है।

इस वीडियो में वो मौनी के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने मौनी के लिए इशारों में कैप्शन लिखा है ‘ग्लोबल वार्मिंग की असली वजह @imouniroy.’ । मौनी के हॉट फिगर को ही उन्होंने गरमी बढ़ने की वजह बताया है। साथ ही वो कहते दिख रहे हैं कि कि देश में लू चल रही है, मौनी जी कुछ तो रहम करो। इस वीडियो को खूब लाइक किया जा रहा है।

Back to top button