बॉलीवुड

मिलिए इन 5 हीरोइनों से, पति से लिया तलाक और फौरन अपने-अपने ब्वॉयफ्रेंड संग करने लगीं मजे

बॉलीवुड में एक चीज बड़ी कॉमन होती है। वो है शादी के बाद तलाक जो बेहद आम है। हीरो-हीरोइनें भले ही कितने ही मशहूर क्यों न हों, वो अपना रिश्ता नहीं बता पाते हैं। वो सालों पुरानी शादी को तोड़ने में भी समय नहीं लगाते हैं।

सबसे हैरानी की बात है कि शादी तोड़ते ही सेलेब्स अपने ब्वॉय फ्रेंड्स के साथ बिजी हो जाते हैं। कुछ तो बिना शादी ही उनके साथ रहने लगते हैं। आज हम आपको ऐसी 5 हीरोइनें से मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने कुछ ऐसा ही किया।

मलाइका अरोड़ा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अभिनेत्री और डांसर मलाइका अरोड़ा का आता है। उन्होंने खान परिवार की बहू बनने का फैसला किया था। अरबाज खान से लव मैरिज के बाद उन्होंने शादी भी कर ली थी। हालांकि उन्होंने सालों पुरानी शादी झटके में खत्म कर दीं।

malaika arora and arjun kapoor

हैरानी की बात है कि मलाइका तलाक के फौरन बाद ही अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगीं। दोनों ने शादी नहीं की है लेकिन साथ रहते हैं। तलाक से पहले मलाइका और अर्जुन अपना रिश्ता छिपाया करते थे।

काम्या पंजाबी

तलाक के बाद ब्वॉयफ्रेंड वाली लिस्ट में दूसरा नाम फेमस टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी का है। इन्होंने भी बंटी नेगी से शादी की थी। दोनों की शादी करीब 10 साल चली। इनकी एक बेटी भी है। हालांकि काम्या ने भी अपने पति से तलाक लेने का फैसला किया।

इसके फौरन बाद ही उनको बिजनेसमैन शलभ डांग के रूप में नया ब्वॉयफ्रेंड मिल गया। इसके बाद वो बिना शादी ही शलभ के साथ रहने लगी थीं। बाद में दोनों ने शादी कर ली। शलभ भी डिवोर्सी हैं और उनका पहली शादी से एक बेटा भी है।

कल्कि केकलां

हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री कल्कि केकलां भी इसी लिस्ट में आती हैं। उन्होंने भी फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ लव मैरिज की थी। इन दोनों की भी ज्यादा दिन तक नहीं पटी और कल्कि ने डायरेक्टर से तलाक लेकर अपनी राह अलग कर ली।

kalki koechlin

हालांकि इसके तुरंग बाद ही उनको गाय हर्षबर्ग के रूप में नया ब्वॉयफ्रेंड मिल गया। वो प्रेमी के साथ बिना शादी किए ही रहने लगी। इतना ही नहीं शादी के बगैर ही वो उनके बच्चे की मां भी बन गईं। इन दोनों की एक बेटी है।

पूजा बत्रा

अब बात करते हैं एक्ट्रेस पूजा बत्रा की जिनकी कहानी भी कुछ ऐसी ही है। साल 2002 में उनका दिल एक डॉक्टर सोनू अहलूवालिया पर आया था। पूजा ने उनसे शादी तो कर ली लेकिन दोनों की निभ नहीं पाई। पूजा ने उनसे तलाक ले लिया था।

pooja batra and nawab shah

तलाक के बाद ही पूजा एक्टर नवाज शाह के साथ दिखने लगी थीं। वो बिना शादी ही नवाब के साथ रिलेशन इन्ज्वॉय करने लगी थीं। दोनों काफी समय तक लिव इन में रहे। फिर बाद में जाकर पूजा ने नवाब के साथ शादी कर ली थी।

दीया मिर्जा

इस लिस्ट में एक और नाम एक्ट्रेस दीया मिर्जा का भी है। उन्होंने साहिल सांघा से विवाह रचाया था। दोनों का रिश्ता अटूट माना जाता था। फिर अचानक एक दिन दीया ने उनसे तलाक का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया था।

dia mirza

तलाक को समय नहीं हुआ कि दीया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी के साथ शादी रचा ली। हालांकि दीया ने अपने पहले पति साहिल के साथ शादी के बिना ही लिव इन में रहना शुरू कर दिया था। कहा जाता है कि वो शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं। इसी वजह से दोनों ने शादी कर ली थी।

Back to top button