बॉलीवुड

2100 रुपये की एक चाय पीती है ये मशहूर एक्ट्रेस, Tea का मजा लेते हुए पटना की रोड पर दिखी

बॉलीवुड की तरह ही इन दिनों क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री में खूब उभर रही है। यहां काम करने वाले कलाकार भी इन दिनों काफी लाइम लाइट में रहते हैं। अगर बात करें भोजपुरी सिनेमा की तो ये इंडस्ट्री अब काफी आगे बढ़ चुकी है। इस इंडस्ट्री के कई कलाकार तो बॉलीवुड और टॉलीवुड में भी डंका बजा रहे हैं।

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हैं। इनके फैन्स की कोई कमी नहीं हैं। एक्ट्रेस का गाना हो या फिल्म, देखने के लिए लोगों की लाइन लग जाती है। वैसे क्या आपको पता है कि ये एक्ट्रेस एक चाय के 2100 रुपये देती है। अरे अगर आपको यकीन नहीं हो रहा है तो आप खुद ही देख लीजिए कि इन्होंने 2100 रुपये की चाय कहां पी है।

धाकड़ अंदाज के लिए फेमस हैं अक्षरा सिंह

अगर आपको लगता है कि बॉलीवुड कलाकार ही सोशल मीडिया पर ज्यादा पसंद किए जाते हैं तो ऐसा नहीं है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार इन दिनों सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। उनकी हर गतिविधि पर पैपराजी की बॉलीवुड कलाकारों जैसी ही नजर होती है। इन दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी काफी लाइम लाइट में हैं।

भोजपुरी सिनेमा की धाकड़ अभिनेत्रियों की बात हो तो अक्षरा का नाम जरूर सामने आता है। वो दमदार अभिनेत्री समझी जाती हैं। हालांकि कम ही लोग जानते होंगे कि एक्ट्रेस जितनी दमदार नजर आती हैं, अंदर से उतनी ही दरियादिल भी हैं। हाल ही में उनका कुछ अलग ही अंदाज दिखा जिसके लोग कायल हो गए।

इस खास दुकान पर पहुंच गईं चाय पीने

अक्षरा सिंह हाल ही में ग्रेजुएट चाय वाली के टी स्टॉल पहुंच गईं। असल में पटना में एक मशहूर चाय की दुकान है। इस दुकान को प्रियंका नाम की एक युवती चलाती है। वो ग्रेजुएट है लेकिन अपनी चाय की दुकान से ही घर चलाती है। इसी वजह से उसकी दुकान नाम ही ग्रेजुएट चाय वाली पड़ गया है।

पटना के बोरिंग कैनाल सड़क पर मौजूद इस दुकान में जैसे ही अक्षरा सिंह पहुंचीं, वहां देखने वालों की भीड़ लग गई। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाह रहा था तो कोई फोटो खींचने की सोच रहा था। वहीं अक्षरा ने सीधे ही प्रियंका के पास पहुंचकर उनसे चाय की डिमांड कर दी।

एक चाय के दिए 2100 रुपये

अक्षरा सिंह को अपनी दुकान में देखकर प्रियंका भी उत्साहित हो गईं। अभिनेत्री की डिमांड पर उन्होंने स्पेशल चाय बनाई और अपने हाथों से अभिनेत्री को दी। चाय पीकर अक्षरा ने प्रियंका की बहुत तारीफ की। इसके बाद खुश होकर एक चाय के बदले उसे 2100 रुपये दिए। उनकी इस अदा पर तो फैन्स फिदा ही हो गए।

बिग बॉस में भी भाग ले चुकी अक्षरा सिंह ने इस दौरान प्रियंका की हौसला अफजाई की। वो बोलीं कि हर लड़की को खुद पर यकीन रखना चाहिए और हर दशा में डटकर मुकाबला करना चाहिए। वहीं प्रियंका बोली कि अक्षरा का उनकी दुकान पर आना किसी सपने जैसा था। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस के कई गीत वो गुनगुनाती रहती हैं।

Back to top button