बॉलीवुड

सलमान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ से बहनोई आयुष शर्मा आउट, सामने आई ये बड़ी वजह

बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। उनके फैन्स उनकी अगली फिल्म को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। सलमान इस बार दर्शकों के लिए खास तोहफा लाने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ का ऐलान हो चुका है।

aayush sharma and salman khan

ये फिल्म सलमान खान बना रहे हैं। उनके फिल्म के ऐलान के बाद से ही लोगों में मूवी के लिए उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा इस फिल्म से आउट हो गए हैं। इसकी वजह कुछ मतभेद हैं जिनको लेकर आयुष ने फिल्म छोड़ दी है।

फिर आने वाली थी आयुष-सलमान की जोड़ी

सलमान खान और आयुष शर्मा ‘कभी ईद कभी दीवाली’ फिल्म में साथ नजर आने वाले थे। हालांकि एक्टर आयुष ने फैन्स को बड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया है। इस खबर के बाहर आते ही फैन्स मायूस हो रहे हैं। सलमान और आयुष की जोड़ी को वो फिर से देखना चाह रहे थे।

aayush sharma

इससे पहले दोनों एक फिल्म में साथ आ चुके हैं। फिल्म का नाम ‘अंतिम द फाइनल ट्रुथ’ था। फिल्म को ज्यादा नहीं चल पाई थी लेकिन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था। इसी वजह से ये जोड़ी रुपहले पर्दे पर लोगों का मनोरंजन करने के लिए फिर आ रही थी। हालांकि आयुष शर्मा के फैसले ने सबको निराश कर दिया।

शूटिंग भी शुरू कर चुके थे आयुष

आयुष शर्मा ने मूवी छोड़ने का फैसला किया है जो हैरानी भरा है। रिपोर्ट के मुताबिक वो फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुके थे। आयुष ने एक दिन की शूटिंग तक कर ली थी। हालांकि इसी बीच उनके और एसकेएफ के बीच कई मुद्दे बढ़ गए। इसके बाद को एक्टर आयुष ने फिल्म से किनारा ही कर लिया।

aayush sharma

सलमान के बहनोई के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ रचनात्मक मतभेदों की बात कही। इसके बाद प्रोजेक्ट को छोड़ दिया। अब वो मुद्दे क्या हैं, वो किस मतभेद की वजह से इतना बड़ा फैसला लेने पर मजबूर हो गए, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हाल ही में आयुष ईद पार्टी होस्ट करते नजर आए थे।

31 दिसंबर को आने वाली है फिल्म

दर्शकों के मनोरंजन के लिए ये फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म में सलमान खान को देखने का इंतजार कर रहे लोग इस दिन का इंतजार कर रहे हैं। वैसे फिल्म में सलमान के अलावा अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। वहीं डांसर और एक्टर राघव जुयाल और तेलगू एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती भी दिखेंगे।

salman arpita and aayush sharma

फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है। इसकी शूटिंग के लिए मुंबई में विशेष सेट बनाया गया जहां फिल्म के कुछ सीन्स भी शूट किए गए। इस फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी हैं। साल के अंत में सलमान खान अपने फैन्स का मनोरंजन करते दिखेंगे। हालांकि आयुष के फिल्म छोड़ने की वजह से दोनों की जुगलबंदी न होना जरूर खलेगा।

Back to top button