दिलचस्प

अमेरिका की कोर्टनी का दिल झारखंड के सौरभ पर आ गया, धर्म देखा न देश…सीधा चले आई प्रेमी के पास

अगर किसी को प्यार हो जाए तो वो किसी बंधन को नहीं मानता है। बस अपने प्यार को पाने का जुनून होता है और प्रेमी को पाने की जिद होती है। प्यार में कोई भी हद पार कर लेना मुश्किल नहीं होता है। कुछ ऐसा ही हुआ झारखंड के लड़के के साथ जिससे अमेरिका की लड़की कोर्टनी को मोहब्बत हो गई।

कोर्टनी को अपने प्यार को पाने की जिद थी। इसी वजह से उसने न अपना धर्म देखा और न ही देश, वो सीधा अपने प्रेमी को पाने के लिए सात समंदर पार से दौड़ी चली आई। झारखंड पहुंचकर प्रेमी से शादी भी की। अब दोनों पति पत्नी की तरह रह रहे हैं। अमेरिकी लड़की अपने सास ससुर की सेवा कर रही है।

साल 2019 में शुरू हुई प्रेम कहानी

झारखंड के सौरभ केसरी और अमेरिका की कोर्टनी की लव स्टोरी साल 2019 में शुरू हुई थी। दोनों की सोशल मीडिया में बातचीत हुई थी। इस दौरान उनकी हल्की फुल्की पहचान हो गई थी। सौरभ डांसर हैं और उनको अमेरिका में एक टैलेंट शो में अपने नृत्य का हुनर दिखाने का मौका मिला था।

पहले से ही उनकी कोर्टनी से हल्की फुल्की पहचान थी। जब वो अमेरिका पहुंचे तो वहां कैलफोर्निया के सेंट बरबरा में रहने वाली कोर्टनी से भी उनकी मुलाकात हुई। मुलाकात दोस्ती और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद सौरभ वापस भारत आ गए लेकिन दोनों का दिल एक दूसरे के लिए धड़क रहा था।

बैंक की नौकरी छोड़ चली आई भारत

कोर्टनी और सौरभ के बीच प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय कर लिया। कोर्टनी अमेरिका में बैंक की नौकरी करती थी। इसके बाद भी उसने सौरभ से शादी करने के लिए भारत आने का फैसला कर लिया। वो कुछ दिनों पहले भारत आ गई और सीधा झारखंड के देवघर में अपने प्रेमी के पास पहुंच गई।

यहां परिवार की रजामंदी के बाद दोनों की हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने का फैसला किया गया। कोर्टनी ने सभी रस्मों को निभाया। पहले उसकी हल्दी हुई, फिर मेंहदी और विवाह हुआ। सौरभ की मां का कहना है कि अमेरिका की लड़की से शादी करना बड़ा फैसला था। हालांकि परिवार राजी हो गया और शादी हो गई।

कोर्टनी ने सौरभ के परिवार में सबका दिल जीत लिया है। उसको भारतीय परंपराएं भी काफी पसंद हैं। कोर्टनी कहती है कि अमेरिका से यहां की रीति एकदम अलग है। वो सबकुछ इन्जॉय कर रही है। वहीं सौरभ की माताजी भी कहती हैं कि विदेशी होने के बाद भी वो हर परंपरा को बखूबी निभा रही है। इसीलिए उनको बहू पसंद है।

Back to top button