बॉलीवुड

मशहूर एक्ट्रेस का पति एयरपोर्ट पर मुंह छिपाए घूमता दिखा, Video देख लोग बोले- अरे! ये तो जादू है

इन दिनों एक मशहूर एक्ट्रेस के पति काफी चर्चा में चल रहे हैं। वो पहले ही पोर्न फिल्म बनाने के मामले में फंस गए थे। जिसके बाद उनकी काफी जंगहंसाई हुई थी। एक बार फिर वो अजीब हरकतों के चलते चर्चा में चल रहे हैं। इस बार वो मुंबई के एयरपोर्ट में मुंह छिपाए घूमते हुए नजर आए।

वो पहले भी ऐसे घूमते नजर आ चुके हैं। इस वजह से उनको काफी ट्रोल भी किया जा चुका है, इसके बाद भी वो अपनी इस हरकत से बाज नहीं आते हैं। एयरपोर्ट में फिर वो मुंह छिपाए नजर आए तो नेटिजन्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। चलिए हम बताते हैं कि वो कौन हैं और किस एक्ट्रेस के पति हैं।

इस एक्ट्रेस के पति की हो रही है बात

वैसे तो मुंबई एयरपोर्ट पर सेलेब्स का दिखना बेहद आम बात है। शूटिंग के सिलसिले में अक्सर हीरो हीरोइन एयरपोर्ट पर आते-जाते नजर आते हैं। हालांकि कई बार कुछ सेलेब्स ऐसा गेटअप कर लेते हैं कि उनका मजाक बनने लगता है। कुछ ऐसा ही किया शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने जो एयरपोर्ट पर अलग ही अंदाज में नजर आए।

shilpa shetty and raj kundra

राज कुंद्रा पोर्न मूवीज मामले में जेल भेजे गए थे। वो फिलहाल जमानत पर बाहर तो आ चुके हैं लेकिन अब तक उनकी जिन्दगी पटरी पर नहीं आ सकी है। वो पब्लिक से बचते ही दिखाई पड़ते हैं। इसी वजह से वो सिनेमा हॉल से लेकर एयरपोर्ट तक मुंह ढंककर ही चले आते हैं जिस वजह से वो ट्रोल भी होते हैं।

मुंबई एयरपोर्ट में दिखे तो लोग बोलने लगे जादू

एक बार फिर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो मुंबई एयरपोर्ट से निकल रहे हैं। उन्होंने अजीबोगरीब ड्रेस पहनी हुई है। उनकी शर्ट ऐसी है कि उनका पूरा चेहरा ही ढंक गया है। कोई उनको पहचान नहीं सकता है। ऐसा उन्होंने पब्लिक से बचने के लिए ही किया होगा लेकिन पैपराजी उनको पहचान गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसके बाद उनका वीडियो भी बना लिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा। लोग उनके जमकर मजे लेने लगे। किसी ने उनकी अजीबोगरीब ड्रेस देखकर लिख दिया कि अरे ये तो जादू है। वहीं किसी ने उनके पोर्न मूली केस को लेकर उनका मजाक उड़ाना भी शुरू कर दिया। राज को खूब ट्रोल किया गया।

100 से ज्यादा अश्लील फिल्म बनाने का आरोप

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर साल 2021 में बड़ा आरोप लगा था। उनके ऊपर पोर्न मूवीज बनाने का केस चला था। इस केस में उनको गिरफ्तार भी किया गया था। उनके ऊपर पुलिस ने 100 से ज्यादा पोर्न मूवीज बनाने का केस बनाया था। बड़ी मुश्किल से राज कुंद्रा को जमानत मिल पाई थी।

shilpa shetty and raj kundra

राज इसी कारण जब भी बाहर जाते हैं तो अपना चेहरा छिपाकर जाते हैं। वो नहीं चाहते हैं कि कोई उनको पहचान सके। राज के ऊपर अब भी केस चल रहा है। वो सिर्फ जमानत पर बाहर निकले हैं। उनके केस को लेकर नेटिजन्स उनको जमकर ट्रोल किया करते हैं। लोग कहते हैं कि वो ऐसा काम ही क्यों करते हैं कि उनको मुंह छिपाना पड़े।

Back to top button