बॉलीवुड

अगर ये हादसा न होता तो मिलिंद सोमन से नहीं हो पाती अंकिता की शादी, जानें क्या हुआ था?

90 के दशक के स्टार और सुपर मॉ़डल मिलिंद सोमन हमेशा ही अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वो भले ही 50 की उम्र पार कर चुके हों लेकिन आज भी इतने फिट हैं कि जवान एक्टरों को भी टक्कर देते नजर आते हैं। रनिंग और जॉगिंग का उनको काफी शौक है। इसी वजह से वो अपने फैट को कंट्रोल में रखते हैं।

Milind Soman wife

उनकी फिटनेस के साथ ही उनकी मैरिड लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है। उन्होंने खुद से आधी उम्र की लड़की के साथ शादी कर ली थी। उनकी पत्नी का नाम अंकिता कोंवर है। आज दोनों की शादी की चौथी सालगिरह है। मिलिंद और अंकिता की शादी की वजह एक हादसा हुआ था। अगर वो हादसा न हुआ होता तो शायद अंकिता मिलिंद की पत्नी न बन पातीं।

नाइट क्लब में हुई थी दोनों की मुलाकात

मिलिंद और अंकिता की पहली मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। दोनों ही वहां पर अकेले थे लेकिन एक दूसरे को काफी देर से नोटिस कर रहे थे। अचानक से अंकिता मिलिंद के पास आईं और उनसे डांस करने के लिए पूछा। मिलिंद राजी हो गए तो दोनों ने वहां काफी देर तक डांस भी किया और एक दूसरे के साथ वक्त बिताया।

दोनों ने वहां एक दूसरे से काफी बातचीत की। इसके बाद मिलिंद ने आगे भी बात करने और टच में रहने के लिए अंकिता का फोन नंबर मांगा तो अंकिता ने उनको नंबर दे दिया। इसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों मिलते भी रहे और अच्छे दोस्त बन चुके थे। हालांकि अब तक दोनों के बीच प्यार नहीं हुआ था।

इस हादसे ने ला दिया एक दूसरे के करीब

अंकिता भले ही मिलिंद से मिलती थीं और उनकी दोस्त बन गई थी। फिर भी अंकिता के दिल में कोई और था। वो उनका बॉयफ्रेंड था जिससे वो बेहद प्यार करती थीं। हालांकि अचानक ही एक दिन हादसे में उनके बॉयफ्रेंड की मौत हो गई। अंकिता उसकी मौत से अंदर से टूट गई थी। वो अपने प्रेमी को भुला ही नहीं पा रही थी।

इस बीच उनके दोस्त मिलिंद उनका सहारा बनकर आए। उन्होंने न सिर्फ अंकिता को संभाला बल्कि जीवन के इस दर्द भरे दौर से बाहर भी निकाल लाए। इसी के बाद दोनों करीब आ गए। फिर अंकिता को मिलिंद से प्यार हो गया। कुछ समय बाद दोनों ने शादी का फैसला भी कर लिया। हालांकि दोनों की उम्र में काफी अंतर था।

पांच साल बाद हुई शादी

दोनों ने पांच साल की मुलाकात, दोस्ती और प्यार के बाद शादी का फैसला कर लिया। अंकिता को मिलिंद ने ही शादी के लिए प्रपोज किया था। साल 2018 में दोनों ने एक दूसरे से शादी भी कर ली। उनके प्यार के बीच उम्र का फासला भी नहीं रहा। दोनों ने पहले मराठी रीति रिवाज, फिर स्पेन में कैथोलिक रीति रिवाज से शादी की।

मिलिंद और अंकिता सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। दोनों अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। अंकिता ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर आप किसी से प्यार करें तो छोटी चीजें मायने नहीं रखती हैं। हम छोटे हैं या बड़े हैं, बस प्यार हम समय हमारे साथ और हमारे पास रहता है।

Back to top button