बॉलीवुड

इस टीवी एक्टर को निक्की तंबोली ने खुलेआम किया प्रपोज, बोली ‘मैं उससे शादी करना चाहती हूं’

बिग बॉस ने कई एक्टर्स को बड़ी पहचान दी है। भले ही वो शो के विनर न भी रहे हों लेकिन सिर्फ इस शो में भाग लेने से ही उनके स्टारडम में इजाफा हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ है अभिनेत्री निक्की तंबोली के साथ जिनके आजकल जलवे बरकरार हैं। बिग बॉस के शो में नजर आने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है।

निक्की के बारे में इन दिनों लोग जानना चाहते हैं। उनकी हर गतिविधि पर लोगों की नजर रहती है। सोशल मीडिया पर भी निक्की तंबोली की काफी चर्चा होती है। वैसे अगर हम आपसे कहें कि निक्की तंबोली को एक टीवी एक्टर से प्यार हो गया है। वो उसी के सामने उससे शादी करने की बात भी कह चुकी है। चलिए वो कौन है, हम आपको बताते हैं।

इस शो में दिखेंगी निक्की

बिग बॉस के बाद अब निक्की तंबोली एक नए शो में नजर आने वाली हैं। ये शो ‘द खतरा खतरा’ है जो काफी फेमस है। इस शो को भारती सिंह और उनके पति हर्ष होस्ट करते हैं। इस शो में भाग लेने वाले सेलिब्रिटी से कई तरह के टास्क करवाए जाते हैं। इसी की मदद से दर्शकों का मनोरंजन किया जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voot (@voot)


निक्की तंबोली भी इस शो में नजर आएंगी। शो के दौरान ही निक्की तंबोली ने एक ऐसी बात बोल दी जिससे लोग हैरान हो गए। उनके साथ भाग लेने के लिए वो टीवी एक्टर भी आया हुआ था जिसको निक्की तंबोली ने सबके सामने ही प्रपोज कर दिया। इतना ही नहीं उससे शादी करने की बात भी बोल दी।

ये है वो एक्टर जिससे शादी करना चाहती है निक्की

जिस एक्टर को निक्की ने शादी के लिए प्रपोज किया है, वो प्रतीक सहजपाल हैं। जी हां प्रतीक भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं और काफी मशहूर भी हुए थे। निक्की और प्रतीक इस शो में दिखेंगे। उनको भारती और हर्ष ने एक टास्क दिया। इस टास्क का नाम पपेट डेट यानि कठपुतली डेट था।

इस टास्क में निक्की और प्रतीक को एक चैलेंज दिया गया था। इस चैलेंज में दोनों को एक तार से बांध रखा गया था। दोनों को कठपुतली की तरह बनाया गया था जिनको भारती सिंह और हर्ष कंट्रोल कर रहे थे। इसी टास्क में निक्की से पूछा गया कि वो प्रतीक के साथ डेट पर जाएंगी। इसपर निक्की बोली की ‘मैं प्रतीक के साथ डेट पर नहीं जाना चाहती, मैं उससे शादी करना चाहती हूं.’।

निक्की की बात सुनकर शर्मा गए प्रतीक

भारती और हर्ष के सवाल पर निक्की का खुलेआम प्रतीक को शादी के लिए प्रपोज करना दर्शकों को भी हैरान कर गया। अब इस बारे में निक्की कितनी सीरियस हैं, ये तो वो ही जानती हैं।

हालांकि प्रतीक से जब निक्की के प्रपोजल के बारे में पूछा गया कि क्या वो भी उनसे शादी करना चाहते हैं। इस सवाल पर प्रतीक के कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था कि इसका क्या जवाब दिया जाए। इसके बाद एक्टर प्रतीक सहजपाल ने बस mmmmm…. ही कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

Back to top button