बॉलीवुड

कोई हिंदू धर्म से प्रभावित तो कोई बॉलीवुड का दीवाना, भारत से बेहद ख़ास है इन हॉलीवुड स्टार का नाता

हॉलीवुड स्टार्स को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है और हॉलीवुड सितारों के चाहने वाले भारत में भी बहुत ज़्यादा है। हालांकि कई हॉलीवुड स्टार्स ऐसे है जो भारत से काफी प्रेम रखते हैं। किसी को भारतीय खाना पसंद है तो किसी को बॉलीवुड की फ़िल्में, बॉलीवुड स्टार्स तो कोई हिंदू धर्म से प्रभावित है। आइए ऐसे में आज हम आपको हॉलीवुड के 6 ऐसे ही कलाकारों से मिलवाते हैं।

क्रिस्टन स्टीवर्ट…

kristen stewart and hrithik roshan

क्रिस्टन स्टीवर्ट हॉलीवुड की ख़ूबसूरत अदाकारा हैं। वे बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन को काफी पसंद करती हैं। उन्होंने एक बार ऋतिक को लेकर कहा था कि, “अगर कोई मुझे एक अच्छी स्क्रिप्ट की पेशकश करता है, तो मैं बॉलीवुड फिल्म में काम करना पसंद करूंगी। और साथ ही उस फिल्म में मैं ऋतिक रोशन के साथ काम करना पसंद करूंगी। वह बहुत ही शानदार एक्टर है और गुड-लुकिंग भी हैं।”

लेडी गागा…

lady gaga

दुनिया की लोकप्रिय पॉपस्टार लेडी गागा भारतीय खाने की दीवानी है। उन्होंने एक बार अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि, ”बस भारतीय खाना खाना पसंद है। जब भी मौका मिलता है मैं करी खाने जाती हूं। मैं इसे हर दिन खा सकती हूं, शायद यही वजह है कि मैं इतनी हॉट हूं क्योंकि मुझे मसालेदार और तीखी चीजे खाना पसंद है। इन्हें खाने के बाद में, मुझे बस पसीना आता है, लेकिन आपके चेहरे पर थोड़ी चमक होना भी अच्छी बात है। मैं बहुत कुछ खाना चाहती हूं और वो चीजें बस भारतीय भोजन होनी चाहिए।”

टॉम क्रूज…

tom cruise

टॉम क्रूज दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है। उन्हें भी लेडी की तरह भारतीय खाना काफी पसंद है। वे भारतीय खाना कहने के लिए अक्सर भारतीय रेस्तरां का रुख करते हैं। जानकारी के मुताबिक़ भारतीय खाने में उन्हें करी और चिकन टिक्का बहुत पसंद है।

माईली सायरस…

माईली सायरस हिंदू धर्म से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने अपने हाथ की कलाई पर हिंदू धर्म के प्रतीक के रूप में देखे जाने वाले ‘ओम’ चिन्ह का टैटू बनवा रखा है।

रिहाना…

रिहाना दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हैं। रिहाना हिंदू धर्म के सबसे पवित्र धर्म ग्रंथ श्रीमदभगवद्गीता से काफी प्रेरित और प्रभावित है। रिहाना ने अपने शरीर पर भगवद गीता का एक टेक्स्ट गुदवाया है। साल 2009 में उन्होंने अपनी कमर के ऊपर संस्कृत में गीता का एक टेक्सट गुदवाया था।

रॉबर्ट पैटिसन…

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिसन हिंदी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान को काफी पसंद करते हैं। उनकी पांच सबसे पसंदीदा फिल्मों में एक नाम ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का है। एक बार उन्होंने कहा था कि, ”मेरे पास 5 मूवीज की लिस्ट है जिन्हें मैं पसंद करता हूं और देखना चाहता हूं। ‘नोटिंग हिल’, ’50 फर्स्ट डेट’, ‘स्वीट नवंबर’ और ‘घोस्ट’ और मुझे बॉलीवुड मूवी ‘दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ पसंद है। इस मूवी में दिखाया गया प्यारा रोमांस मुझे पसंद है।”

Back to top button