अध्यात्म

अगर बुरा समय नहीं छोड़ रहा आपका पीछा, तो अपनाएं ये उपाय, टल जाएगा संकट

मनुष्य का जीवन बहुत ही दुर्लभ माना गया है। मनुष्य अपने जीवन काल में बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरता है। कभी जीवन में खुशियां आती हैं, तो कभी जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। आप ऐसा समझ सकते हैं कि इंसान का जीवन एक सिक्के का दो पहलू होता है। इंसान के जीवन में सुख और दुख, यह दोनों अवस्थाएं आती हैं। अगर किसी व्यक्ति का समय अभी अच्छा चल रहा है तो उसको आने वाले समय में बुरे समय से भी गुजरना पड़ेगा। अगर अभी बुरा समय चल रहा है तो आने वाले समय में आपका शुभ समय भी आएगा।

वैसे देखा जाए तो इस दुनिया में ऐसा कोई भी इंसान नहीं है जिसका जीवन एक समान व्यतीत हो। सभी लोग यही चाहते हैं कि उनके जीवन में कभी भी परेशानियां उत्पन्न ना हो और ना ही बुरा वक्त आए परंतु ऐसा संभव नहीं हो सकता। मनुष्य अपना अच्छा समय बनाए रखने के लिए खूब मेहनत करना पड़ता करता है परंतु एक समय ऐसा आता है कि बुरे समय का भी सामना करना पड़ जाता है।

अच्छा और बुरा वक्त आता-जाता रहता है परंतु कई बार आप लोगों ने ऐसा महसूस किया होगा कि जीवन में बुरा समय पीछा छोड़ने का नाम नहीं लेता। लाख कोशिश करने के बावजूद भी बुरा वक्त से आपका पीछा नहीं छूट रहा है तो ऐसे में आप कुछ उपाय आजमा सकते हैं। खासकर कोरोना काल में इन उपायों को करने से आपको फायदा मिलेगा।

सूर्य की उपासना करें

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो सूर्य देवता को प्रत्यक्ष बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर सूर्य देवता की उपासना की जाए तो इससे मनुष्य के जीवन में अगर बुरा समय चल रहा है तो वह दूर हो सकता है। अगर आप लोग अपने जीवन की परेशानियों और मुश्किल भरी परिस्थितियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप सूर्य की उपासना करना शुरू कर दीजिए। आप रोजाना नियमित रूप से सूर्य देवता को अर्घ्य दीजिए। रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है, इसलिए आप इस दिन आदित्य हृदय स्त्रोत जरूर कीजिए। इससे आप को लाभ मिलेगा।

हनुमान जी की पूजा

अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर सभी लोगों के जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियां बनी रहती हैं। लोग धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने की खूब कोशिश करते हैं परंतु कोई भी फायदा नहीं मिलता है। अगर आपके जीवन में भी धन की कमी हो रही है तो आप रात के समय हनुमान जी की पूजा कीजिए परंतु हनुमान जी की पूजा के दौरान साफ-सफाई और पवित्रता का खास ध्यान रखना आवश्यक है। जब आप हनुमान जी की पूजा कर रहे हैं तो उस दौरान मन और तन से पवित्र होना जरूरी है। आप पूजा के दौरान अपने विचारों पर काबू रखें। मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ कीजिए।

बरगद के पत्ते के उपाय से दूर होने लगेगा बुरा समय

आप अपने बुरे समय को दूर करने के लिए बरगद के पत्ते का उपाय कर सकते हैं। पंचांग देखकर पुष्य नक्षत्र के दिन आप बरगद के पेड़ का एक पत्ता तोड़ कर ले आएं और उस पर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बना दीजिए। उसके बाद आप उस पत्ते को घर के पूजा स्थल पर रख दीजिए। इस उपाय को करने से आपका बुरा वक्त दूर होने लगेगा। इतना ही नहीं बल्कि इस उपाय को करने से अटके हुए काम भी बनने लगते हैं।

शुक्रवार का व्रत रखें

आपको बता दें कि धन की देवी माता लक्ष्मी जी को माना जाता है और माता लक्ष्मी जी का दिन शुक्रवार होता है। इस दिन माता लक्ष्मी जी की विशेष पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है। अगर आप आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन व्रत रखें और श्री कनक धारा स्त्रोत का पाठ कीजिए। इस उपाय को करने से जीवन की विपरीत परिस्थितियां दूर होती हैं इतना ही नहीं बल्कि बेरोजगारी या आर्थिक परेशानी भी खत्म हो जाती है।

Back to top button